फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The miscreants looted the coil and cash from the woman on the strength of a firearm

बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिला के कुंडल व नगदी लूटी

Thu, 18 Nov 2021 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
The miscreants looted the coil and cash from the woman on the strength of a firearm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपरौली। मुकुंदपुर गांव के पास बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिला से कुंडल और नगदी लूट ली। पीड़ित ने थाने में पहुंचकर लूट की घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ककड़ीपुर निवासी महिला कमला देवी ने बताया कि वह बुधवार की शाम करीब तीन बजे रिक्शा में बैठकर छपरौली से किशनपुर बराल जा रही थी। मुकुंदपुर के पास दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर रिक्शा को रुकवा लिया और उसके कुंडल व 3500 रुपये लूटकर भाग गए। इस घटना की सूचना के बाद पुलिस ने बदमाशों तलाश किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं लग सका। छपरौली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

महिला व उसके परिजनों के साथ मारपीट
चांदीनगर। पूरनपुर नवादा निवासी जुगलकिशोर ने थाने में तहरीर देकर बताया की उसकी बेटी चिंकी की शादी दो साल पहले लोनी थाना क्षेत्र के खड़खड़ी गांव में हुई थी। आरोप है कि तभी से ससुराल के लोग दहेज की मांग करते है और विरोध करने पर मारपीट करते है। बृहस्पतिवार को ससुराल वालों ने गर्भवती चिंकी के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसकी सूचना मिलते ही चिंकी के परिवार वाले वहां पहुंचे और उसे अपने साथ लाने लगे। आरोप है कि वह भगोट-पूरनपुर नवादा मार्ग पर पहुंचे तो बाइक सवार 5-6 लोगों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। इसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। इस मामले में जुगलकिशोर ने थाने में ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed