{"_id":"629110f75b0dc96c6f630b5a","slug":"the-miscreants-fired-outside-the-college-when-the-principal-interrupted-baghpat-news-mrt590370395","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य के टोकने पर बदमाशों ने की कॉलेज के बाहर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य के टोकने पर बदमाशों ने की कॉलेज के बाहर फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 9 की सीरीज
- गेटवे इंटरनेशनल स्कूल का मामला, फायरिंग में प्रधानाचार्य के अलावा एक छात्र के पिता घायल
- वारदात के बाद ईंट भट्ठे में छुपे चारों बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा
- पीछा कर रहे पुलिस कर्मियों की बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, सड़क पर गिरकर दो घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के गेट के पास खड़े कुछ युवकों को प्रधानाचार्य अमित चौहान ने टोक दिया। इस पर युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे लगने से प्रधानाचार्य और एक छात्र के पिता घायल हो गए। इसके बाद हमलावर भाग गए। पुलिस को सूचना मिली कि हमलावर एक ईंट भट्ठे में घुस गए है। पुलिस घेराबंदी की तो युवकों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने पर घायल हुए दो युवकों सहित चार को पकड़ लिया गया। उधर, हमलावरों का पीछा कर रहे दो पुलिस कर्मी भी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से घायल हो गए।
गेटवे इंटरनेशनल स्कूल की शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे छुट्टी होने से पहले सिसाना गांव निवासी प्रधानाचार्य अमित चौहान पिछले गेट के पास पहुंचे। प्रधानाचार्य के मुताबिक गेट के बाहर चार-पांच युवक खड़े दिखाए दिए। तीन ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। गतिविधियां संदिग्ध दिखाई देने पर उन्हाेंने युवकों को वहां से जाने के लिए कह दिया। मगर, युवक नहीं गए। दोबारा कहने पर युवकों ने तमंचा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी और तीन गोलियां चलाई गई। इस फायरिंग में प्रधानाचार्य अमित चौहान और सिसाना गांव के रहने वाले अभिभावक सुनील कुमार छर्रे लगने से घायल हो गए। फायरिंग करने के बाद हमलावर भाग गए। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल से दो किमी दूर नौरोजपुर रोड पर ईंट भट्ठे के पास युवकों को घेर लिया। खुद को घिरा देख युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में शाहरुख पुत्र शौकीन निवासी गौरीपुर और अर्जुन पुत्र सतेंद्र निवासी सरूरपुर कलां पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इनके दोनों के अलावा पुलिस ने दीपक बालियान पुत्र सतवीर निवासी निकट एलआइसी बड़ौत और तनुज शर्मा पुत्र सतेंद्र निवासी ट्यौढ़ी को गिरफ्तार कर लिया। चारों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस व दो खोखा बरामद हुए। घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, हमलवरों का पीछा कर रहे सिपाही हरिओम सिंह व अखिलेश शर्मा फैंटम बाइक फिसलने से सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इन दोनों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्वीमिंग पूल में नहाने आए थे हमलावर, अर्जुन पर कई मुकदमे दर्ज
एसपी नीरज कुमार जादौन के मुताबिक पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि स्कूल के पास एक स्वीमिंग पूल है। यह स्वीमिंग पूल बिना अनुमति के चलाया जा रहा है। इसी स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए ही हमलावर आए थे। मगर, स्कूल के गेट के पास खड़े हो गए और प्रधानाचार्य के टोकने पर फायरिंग कर दी। पकड़े के अर्जुन के खिलाफ रंगदारी, जानलेवा हमला समेत विभिन्न धारा के चार और शाहरुख के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
फायरिंग की सूचना मिलते ही खेतों से होते हुए दौड़ी पुलिस
स्कूल के गेट पर फायरिंग करने की सूचना मिलते ही सीओ बागपत अनुज मिश्रा, कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह समेत कई अन्य पुलिस कर्मी तुरंत ही स्कूल की तरफ दौड़ पड़े। नेशनल हाईवे पर प्रधानाचार्य अमित चौहान और अन्य कर्मी मिले, जो हमलावरों का पीछा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नौरोजपुर रोड की तरफ खेतों से होते हुए हमलावर भागे हैं। इसके बाद पुलिस भी खेतों के बीच से हमलावरों की तलाश में दौड़ पड़ी। हमलावरों को ईंट भट्ठे की झुग्गियों में घुसने के बाद घेर लिया गया। एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी मनीष कुमार मिश्र और खेकड़ा सीओ विजय चौधरी भी मौके पर पहुंच गए थे।
पुलिस को स्कूल के गेट पर फायरिंग होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमलावरों को नौरोजपुर रोड पर ईंट भट्ठे पर घेर लिया और मुठभेड़ के बाद चार को पकड़ लिया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी