{"_id":"61d495c28c7b3a077c0bfdb0","slug":"the-miscreants-created-terror-on-sujara-road-in-broad-daylight-baghpat-news-mrt5721231172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े सूजरा रोड पर बदमाशों ने मचाया आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े सूजरा रोड पर बदमाशों ने मचाया आतंक
विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल में पुलिस को घटना की जानकारी देता पीड़ित युवक विनय
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दस हथियारबंद बदमाशों ने छह लोगों की पिटाई कर नकदी, मोबाइल व सामान लूटा
- पिटाई से घायल सभी पीड़ितों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, एक रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सूजरा रोड पर मंगलवार को दिनदहाड़े दस बदमाशों ने खूब आतंक मचाया। छह लोगों की पिटाई कर नकदी, मोबाइल व सामान लूट लिया। पिटाई से घायल छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में एक को रेफर किया गया। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बदमाशों को खेतों में तलाश किया, लेकिन उनका पता नहीं लग सका।
क्यामपुर का रहने वाला विनय दिल्ली में कोरियर कंपनी में नौकरी करता है। वह शाम को ड्यूटी से लौटते वक्त असरूरपुर में बस से उतर गया था। उसे लेने के लिए दोस्त कर्मबीर बाइक से आया था। दोनों को सूजरा रेलवे फाटक से पहले ही दस बदमाशों ने रोक कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। विनय ने बताया कि बदमाशों ने तमंचे भी लिए हुए थे और मोबाइल व करीब 500 रुपये लूट लिए। इनके बाद सूजरा में टायर फैक्टरी में काम करने वाला रवि वहां पहुंचा। वह आगरा का रहने वाला है और फैक्टरी में रहता है। वह सामान लेने के लिए सरूरपुर जा रहा था। बदमाशों ने उस पर भी हमला कर दिया और उससे करीब एक हजार रुपये नकदी, मोबाइल व सामान लूट लिया। इसी दौरान सूजरा का रहने वाला अंशुल वहां पहुंच गया। वह बड़ौत के मेडिसिटी हॉस्पिटल में नौकरी करता है और वह अपने घर जा रहा था। उससे भी बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल व पांच हजार रुपये की नकदी लूट ली। इनके अलावा भी तीन अन्य लोगों से मोबाइल लूटने की बात बताई जा रही है। इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची और खेतों में बदमाशों को तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से रवि को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया।
चौकी इंचार्ज के चार्ज लेते ही बदमाश सक्रिय
सरूरपुर चौकी का चार्ज तीन दिन पहले ही एसपी नीरज कुमार जादौन ने ट्रैफिक इंचार्ज रही एसआई सुमन को दिया था। वह ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में नाकाम रही थी। उनके चार्ज लेते ही इस तरह बड़ी घटना हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले सूजरा रोड पर पुलिस रहती थी, लेकिन कई दिन से पुलिस गायब है। इस कारण ही यह घटना हुई है।
विज्ञापन
सूजरा रोड पर चार के साथ लूट की घटना होने की बात सामने आई है। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस जुट गई है और बदमाशों का जल्द ही पता लगाकर पकड़ा जाएगा। - अनुज मिश्रा, सीओ बागपत