फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The meritorious were encouraged by feeding them sweets

मेधावियों का मिठाई खिलाकर किया उत्साहवर्धन

Sun, 19 Jun 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The meritorious were encouraged by feeding them sweets
जनपद टॉपर छात्रा आकांशा शर्मा को सम्मानित करते वरिष्ठ समाजसेवी आनंद चौधरी व सत्यव्रत आर्य - फोटो : BARAUT
बिनौली। ग्वालीखेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज में रविवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री और सचिव डॉ. रवि पंवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने बताया कि 10वीं की हंशिका राणा ने विज्ञान वर्ग में 91 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद की टॉप टेन सूची में 9वी रैंक प्राप्त की। वही अर्पित शर्मा ने 89 प्रतिशत, स्नेहा ने 88.8 प्रतिशत, वांशिका ने 88 प्रतिशत, नैंसी शर्मा 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में तनु ने सर्वाधिक 81.2 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज टॉप किया। प्रिया मोघा 79.2 प्रतिशत, सना त्यागी ने 78.8 प्रतिशत, वर्षा व्यास ने 77.8 प्रतिशत, उर्वशी ने 77.6 प्रतिशत, आर्यन ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य देशपाल सिंह तोमर ने बताया कि हाईस्कूल में पंजीकृत 86 और इंटरमीडिएट में पंजीकृत 116 छात्र-छात्राएं सभी प्रथम श्रेणी से पास हुए। कॉलेज प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री, सचिव डॉ. रवि पंवार ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया। मौके पर प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, अमरीश कुमार, नीतू राणा, अश्वनी मोघा, यशपाल सिंह, मनीष सैनी, हीरालाल सैनी आदि उपस्थित रहे।
बुढेड़ा कॉलेज में मेधावियों को पुरस्कृत किया
बिनौली। बुढेड़ा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि इंटर में मानविकी वर्ग में संजना 75 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज को टॉप किया। कशिश ने 73.8 प्रतिशत अंक, विज्ञान वर्ग में सुशांत तोमर ने 71.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल में प्रिया 83.5 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज टॉपर बनी। आदित्य कुमार ने 78.5 प्रतिशत अंक, प्राची ने 78.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कॉलेज परीक्षा परिणाम 96 प्रतिशत व हाईस्कूल का रिजल्ट 92 प्रतिशत रहा है। मेधावियों को मेडल और शील्ड देकर उत्साहवर्धन किया। मौके पर ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार उर्फ कालू गुर्जर, कृष्णपाल प्रधान, रूपचंद मुंशी, पिंकी चौधरी, अरुण कुमार, सुशील कुमार, प्रवीण कुमार, प्रदीप, कंवरपाल सिंह, मनोज शर्मा, मदनपाल, शिवकुमार शास्त्री मौजूद रहे। संवाद

वैदिक कन्या इंटर कालेज में आंचल प्रथम
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के वैदिक कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्य मंजू कौशिक ने बताया कि इंटरमीडिएट में आंचल प्रथम, संजना द्वितीय व मीनल कौशिक तृतीय स्थान पर रही। जबकि हाईस्कूल में अनुष्का प्रथम, कशिश द्वितीय व शिवानी तृतीय स्थान पर रही। कॉलेज का हाईस्कूल का परिणाम 97.5 फीसदी व इंटर का 86.4 फीसदी रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed