{"_id":"5e25f3e98ebc3e4b076599ed","slug":"the-mercenaries-waved-to-canada-baghpat-news-mrt464736074","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा तक मेधावियों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा तक मेधावियों ने लहराया परचम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा तक मेधावियों ने लहराया परचम
चांदीनगर (बागपत)। कनाडा में विश्व हिंदी संस्थान की ओर से आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सिंगोली तगा के तीन विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध ई-मेल के माध्यम से भेजे गए थे। मेधावियों को प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया।
सिंगोली तगा गांव के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने कनाडा में हुई विश्व हिंदी संस्थान की निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जिसमें तीन बच्चों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी रंजन गुप्ता ने बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कदम बढ़ाए जाने पर शाबाशी दी। मनीष, कोमल, अनम ने कामयाबी हासिल की। यह निबंध ई-मेल के माध्यम से भेजे गए थे। इसी क्रम में ही विद्यालय के छात्र रिहान ने भी अमेरिका की सत्यमेव जयते टीम द्वारा आयोजित स्पेलिंग बी की प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी बच्चों को संस्थाओं द्वारा सर्टिफिकेट मेल द्वारा भेजे गए जिन्हें खंड शिक्षा अधिकारी रंजन गुप्ता के द्वारा प्रदान किया गया। विद्यालय की शिक्षिका शानू निगम को भी संस्था ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। स्कूल में प्रमाण पत्र दिए गए। विपिन कुमार, मधु, प्रमोद कुमार उपस्थित रहे।