{"_id":"670d26da440d24afa9062b4a","slug":"the-matter-of-irregularities-in-the-wrestling-competition-at-the-divisional-level-reached-the-cm-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-120045-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मंडल स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता में गड़बड़ी का मामला सीएम तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मंडल स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता में गड़बड़ी का मामला सीएम तक पहुंचा
विज्ञापन
-छपरौली विधायक ने सरूरपुर के पहलवान को न्याय दिलाने के लिए जांच कराने को सीएम को सौंपा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सरूरपुर कलां गांव के सुभाष नैन ने माध्यमिक विद्यालय की मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अपने बेटे प्रिंस के साथ फर्जीवाड़ा किए जाने का आरोप लगाया। इस ममाले में छपरौली विधायक डा. अजय कुमार ने सीएम को जांच कराने के लिए पत्र सौंपा, जिससे पहलवान प्रिंस को न्याय मिल सके।
सुभाष नैन का कहना है कि उसका बेटा प्रिंस नैन गांव के ही इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा-11 का छात्र है। प्रिंस का खामपुर लुहारी में कुश्ती की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जीतने पर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था। सितंबर माह में मंडल स्तर पर हुई प्रतियोगिता में प्रिंस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसकी वीडियो व मेडल भी उसके पास है। आरोप लगाया कि मंडल स्तर पर हुई कुश्ती प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त करने के बावजूद प्रिंस के नाम के स्थान पर दूसरे खिलाड़ी का नाम राज्य स्तर के लिए प्रस्तावित कर दिया और उसके बेटे का नाम गोरखुपर में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में की सूची में शामिल नहीं किया। प्रिंस को गोरखपुर में पहुंचकर पता चला कि मंडल स्तर से गड़बड़ी करके उसकी जगह अन्य किसी का नाम भेज दिया गया है। वहां पूरी स्थिति बताने के बाद उसे पहले खिलाया गया और उसके 8-0 से जीत दर्ज करने पर सूची में नाम नहीं होने की बात कहकर बाहर कर दिया गया। इस मामले में पहले डीएम से शिकायत की गई तो अब छपरौली विधायक डा. अजय कुमार ने सीएम को मामले में जांच कराकर गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई के लिए पत्र सौंपा। वहीं सुभाष नैन ने मामले में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे से मिलकर भी पत्र सौंपा, जिसमें संयुक्त निदेशक को जांच के लिए कहा गया है।