फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The master plan was investigated by the government, it may be approved soon

Baghpat News: महायोजना की शासन में जांच हुई, जल्द लग सकती है मुहर

Wed, 28 Aug 2024 03:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 28 Aug 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
The master plan was investigated by the government, it may be approved soon
बागपत। महायोजना 2031 की शासन में जांच हो गई है और उसपर जल्द मुहर लग सकती है। इसको बदलाव के बाद कमिश्नर की मंजूरी मिलने पर शासन को भेजा गया था। शासन की कमेटी की मुहर लगते ही महायोजना लागू हो जाएगी।
विज्ञापन

बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण ने महायोजना-2031 का जून 2022 में ड्राफ्ट तैयार किया था। इसपर अगस्त 2022 के आखिर तक आपत्तियां व सुझाव मांगे गए थे। इसको लेकर 568 आपत्तियां मिली थीं, जिन पर तभी सुनवाई करके निस्तारण करके कमिश्नर की मुहर लगने के बाद शासन में भेजा गया था। जिसके बाद महायोजना में बदलाव शुरू किया गया और उसमें कई बड़े बदलाव करके दोबारा आपत्ति व सुझाव मांगे गए थे। करीब 290 नई आपत्तियां आने पर सुनवाई करके पूरी रिपोर्ट जुलाई में कमिश्नर की बैठक में रखी गई थी। जहां से मंजूरी मिलने पर महायोजना में संशोधन का नक्शा व रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेजे गए।
विज्ञापन

वहां उसकी अब जांच हो गई है और उसको लेकर कमेटी के जल्द फैसला लेने की उम्मीद है। शासन की कमेटी से महायोजना को मंजूरी मिलती है तो उसे लागू कर दिया जाएगा और इसके बाद सभी नक्शे उसके आधार पर मंजूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन : महायोजना 2031 में बदलाव के बाद नया नक्शा व रिपोर्ट शासन को भेज दिए गए थे। अब इसमें शासन स्तर से आगे की कार्रवाई होनी है। वहां पहले जांच होती है और उसके बाद कमेटी उसको मंजूर करने को लेकर फैसला लेती है। - सुभाष सिंह, सचिव बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed