{"_id":"67543fc77395b9ba9300fef4","slug":"the-married-woman-sat-on-the-doorstep-of-her-in-laws-house-all-night-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-122902-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ससुराल की चौखट पर रातभर बैठी रही विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ससुराल की चौखट पर रातभर बैठी रही विवाहिता
Sun, 08 Dec 2024 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। बिजरौल गांव में एक विवाहिता रातभर अपनी ससुराल के गेट पर बैठी रही। इसकी सूचना देने के बाद भी पुलिस मामले में कोई समाधान नहीं करा पाई। विवाहिता ने न्याय की गुहार लगाई है।
नगर के पुरियान मोहल्ले की रहने वाली प्रवीण की शादी वर्ष 2017 में बिजरौल गांव के युवक के साथ हुई थी। प्रवीण की दो साल की बच्ची भी है। प्रवीण ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद तक सब कुछ ठीक चला, लेकिन उसके बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक कार व पांच लाख की मांग करने लगे। इसके लिए ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करते हैं। आरोप है कि शुक्रवार की रात भी मारपीट कर प्रवीण को घर से बाहर निकाल दिया, मगर वह घर के बाहर ही धरना देकर बैठ गई। वह पूरी रात बाहर बैठी रही। उसने मामले की पुलिस को सूचना दी।
सीओ विजय चौधरी का कहना है कि पुलिस को मौके पर भेजकर बहू को मकान के अंदर भिजवा दिया गया है, फिर से घर से बाहर निकालने की जानकारी नहीं है। इसका समाधान कराया जाएगा।