फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The market dominated, buyers thronged

बाजार में छाई रही रौनक, खरीदारों उमड़ी भीड़

Sat, 17 Oct 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
The market dominated, buyers thronged
आज से पहला नवरात्र, मां शैलपुत्री की पूजा के साथ होगी घट स्थापना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो रहे है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के साथ ही घट स्थापना होगी। शुक्रवार को दिन भर घर से लेकर मंदिरों में तैयारी होती रही। बाजार भी गुलजार रहे। नवरात्र की पूजा सामग्री और मूर्तियों की दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही। पंडित आकाश भारद्वाज ने बताया कि इस बार सर्वार्थसिद्धि योग में नवरात्र शुरू हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद शुभ माना जाता है, जो मां दुर्गा की उपासना में अभीष्ट सिद्धि देगा। साथ ही दशहरे तक खरीदारी के लिए त्रिपुष्कर, सौभाग्य और रवियोग जैसे खास मुहूर्त भी रहेंगे। इन शुभ संयोग में प्रॉपर्टी, वाहन, फर्नीचर, भौतिक सुख सुविधाओं के सामान और अन्य तरह की मांगलिक कामों के लिए खरीदारी करना शुभ रहेगा।
एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी
बड़ौत। पंडित आकाश भारद्वाज ने बताया कि 17 अक्तूबर से नवरात्रि शुरू हो जाएगी। इसी दिन प्रतिपदा यानी पहली तिथि में घट स्थापना होगी, इसके बाद 18 को नवरात्र का दूसरा दिन, 19 को तीसरा, 20 को चौथा, 21 को पांचवां, 22 छठा, 23 को सातवां दिन रहेगा। 24 तारीख को सूर्योदय के वक्त अष्टमी और दोपहर में नवमी तिथि रहेगी। इसलिए धर्म सिंधु ग्रंथ के अनुसार अगले दिन शाम के समय यानी विजय मुहूर्त में दशमी तिथि होने से 25 अक्तूबर को दशहरा पर्व मनाना चाहिए।
विज्ञापन

फलों के भी बढ़ गए दाम
फल भाव
सेब 70 से 90 रुपये प्रति किलो
अनार 80 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम
मौसमी 30 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम
सिंघाड़ा 30 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम
केला 40 से 50 रुपये प्रति दर्जन
बैंकों व एटीएम में पूरे दिन रही भीड़
बड़ौत। शनिवार से शुरू होने जा रहे शारदीय नवरात्र के लिए लोगों ने शुक्रवार को बाजार से पूजन सामग्री, फल, मिठाई आदि की खरीदारी की। बैंक, एटीएम में नकदी निकासी के लिए भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed