फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The man who came out of jail opened fire, the youth narrowly escaped

घर के बाहर रेत की ट्राली उतार रहे युवक पर जेल से छुटकर आए बदमाश ने झोंका फायर, बाल-बाल बचा

Sun, 21 Aug 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The man who came out of jail opened fire, the youth narrowly escaped
बड़ौत। बावली गांव में देर रात्रि घर के बाहर रेत की ट्रॉली उतार रहे युवक पर जेल से जमानत पर आए एक व्यक्ति ने फायर कर दिया। जिसमें युवक बाल-बाल बच गया। इस पर आरोपी ने लोहे की रॉड से युवक पर हमला बोल दिया। जिससे युवक घायल हो गया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी हवाई फायर करते हुए फरार हो गया। बाद में ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराते हुए कोतवाली का घेराव किया और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

घायल युवक विपिन ने बताया कि शुक्त्रस्वार की देर रात्रि घर के बाहर रेत की ट्राली उतार रहा था, तभी जेल से हाल ही में जमानत पर आए एक बदमाश ने उस पर फायर कर दिया। जिससे विपिन बाल-बाल बच गया। इस दौरान आरोपी ने लोहे की रॉड से विपिन को घायल कर दिया। ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी हवाई फायर करते हुए भाग निकला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराते हुए कोतवाली पहुंचकर पुलिस का घेराव किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

सीओ युवराज सिंह ने ग्रामीणों का आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मांग करने वालों में सुधीर, प्रमोद, जयवीर, कृष्णपाल, हरवीर, विनय, सुभाष, मांगेराम, दिलावर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed