{"_id":"66f9bcda6906db96ed0391c4","slug":"the-main-road-of-angadpur-turned-into-potholes-and-waterlogging-also-occurred-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-119146-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अंगदपुर का मुख्य मार्ग गड्ढ़ों में तब्दील तो जलभराव भी हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अंगदपुर का मुख्य मार्ग गड्ढ़ों में तब्दील तो जलभराव भी हुआ
Mon, 30 Sep 2024 02:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। अंगदपुर गांव का मुख्य मार्ग पिछले कई साल से टूटा हुआ है। इस कारण ग्रामीणों को आवागमन को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मार्ग निर्माण की मांग की।
ग्रामीणों के अनुसार गांव के आर्य समाज समाज मंदिर के पीछ से रास्ता निकला हुआ हैं। जिस पर खडंजा लगा हुआ है। इसमें गड्ढ़े बने हुए हैं और जलभराव हो रहा है। यह गांव का मुख्य रस्ता है, जिससे रोजाना ग्रामीण खेतों में भी जाते हैं। रास्ता टूटने व जलभराव हाेने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि ग्राम प्रधान समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया है।
-
रास्ता पूरी तरह से टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुका है। वहीं पानी निकासी न होने की वजह से मार्ग पर हर समय पानी भरा रहता है। ऐसे में ग्रामीणों को अपने खेतों में जाने के लिए दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। पैदल चलने वाले लोगोें को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। - पंकज
विज्ञापन
रास्ता पिछले कई साल से खस्ताहाल में पड़ा हुआ है। जिसे बनवाने के लिए न ग्राम प्रधान ने कोई कदम उठाया और न किसी जनप्रतिनिधि ने अपनी निधि से बनवाने की पहल की है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। - विनित
वर्जन--
रास्ता बनवाने के लिए तकरीबन 25 लाख रुपये का खर्च आएगा, लेकिन ग्राम पंचायत में इतना बजट नहीं है कि रास्ते को बनवाया जा सके। ब्लॉक प्रमुख या अन्य जनप्रतिनिधियों की निधि से रास्ता बनवाने का प्रयास किया जा रहा हैं। - कृष्णा देवी, प्रधान अंगदपुर

वर्जन