फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The mahapanchayat of farmers is going on regarding the sugarcane payment of crores of rupees in Baghpat

UP: करोड़ों रुपये के गन्ना भुगतान को लेकर महापंचायत जारी, DM को बुलाने की जिद पर अड़े किसान

Fri, 27 Jan 2023 03:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Jan 2023 03:49 PM IST
सार

Baghpat News : करोड़ों रुपये के गन्ना भुगतान को लेकर किसानों की महापंचायत जारी है। किसान DM को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े हैं।

विज्ञापन
The mahapanchayat of farmers is going on regarding the sugarcane payment of crores of rupees in Baghpat
बागपत में किसानों की महापंचायत जारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत में बकाया गन्ना भुगतान को लेकर तहसील में शुक्रवार को किसानों की महापंचायत शुरू हुई। महापंचायत में जिला प्रशासन को समस्या से अवगत कराने के बाद भी निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई गई। किसानों ने कहा कि जब तक डीएम मौके पर नहीं आएंगे, महापंचायत जारी रहेगी।

विज्ञापन


आयोजित पंचायत की अध्यक्षता चौबीस खाप चौधरी सुभाष सिंह व संचालन सुबे सिंह ने किया। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि मलकपुर मिल पर करीब चार सौ करोड़ रुपये गन्ना भुगतान के बकाया है, लेकिन बार-बार मांग किए जाने के बाद भी समय पर मिल द्वारा बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक और मिल पर किसानों का करोड़ों पर बकाया है। इसी वजह से स्कूलों में बच्चों की फीस जमा नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि भुगतान न मिलने से घर चलाना भी मुश्किल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पुलिस चौकी के पास कत्ल: बचाने के लिए चिल्लाती रही महिला, दनादन चाकू से वार करते रहे बदमाश
 
बता दें कि किसान महापंचायत में डीएम को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े हुए हैं। कहा कि जब तक डीएम महापंचायत में नहीं आएंगे और किसानों को बकाया गन्ना भुगतान के लिए सही आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक महापंचायत जारी रहेगी। किसानों ने कहा कि जिला प्रशासन का इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। जिस कारण आज किसान परेशान है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बिजनौर में पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार, लहूलुहान हालत में मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed