फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The leaders living among the public will get tickets

जनता के बीच रहने वाले नेताओं को मिलेगा टिकट: सुदेश शर्मा

Fri, 29 Oct 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The leaders living among the public will get tickets
बागपत। रालोद के जिला प्रभारी व पूर्व विधायक सुदेश शर्मा ने कहा कि नेताओं को जनता के बीच रहने की जरूरत है। जनता के दुख-सुख में साथ रहने वालों को ही टिकट दिया जाएगा। टिकट की घोषणा लोक संकल्प पत्र जारी होने के बाद नेताओं के क्षेत्र में जाने पर स्थिति को देखकर की जाएगी। उन्होंने बड़ौत में शनिवार को होने वाली रालोद की आशीर्वाद रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला प्रभारी सुदेश शर्मा शुक्रवार को प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल के फार्म हाउस पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जहां उन्होंने कहा कि चौधरी जयंत सिंह जनता के बीच जाकर आशीर्वाद ले रहे हैं। टिकट के बंटवारे में जनता ही सबसे बड़ा पैमाना रहेगी। जनता के बीच रहने वालों को टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन में लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों पर उम्मीद है कि रालोद के प्रत्याशी होंगे। उनके अनुसार रालोद को सम्मानजनक सीट मिलेगी और महिलाओं की टिकट में भागीदारी बढ़ेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष धरीज उज्ज्वल ने रालोद की आशीर्वाद रैली में लोगों से पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed