फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The largest memorial to Chaudhary Charan Singh in the country will be built in Rajasthan.

Baghpat News: राजस्थान में बनेगा चौधरी चरण सिंह का देश का सबसे बड़ा स्मारक

Wed, 31 Dec 2025 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The largest memorial to Chaudhary Charan Singh in the country will be built in Rajasthan.
अंकित चाैहान
विज्ञापन

बागपत। किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की भले ही जन्मभूमि हापुड़ और कर्मभूमि बागपत रही हो, मगर उनका देश का सबसे बड़ा स्मारक राजस्थान के सीकर में बनेगा। इस स्मारक को कांग्रेस, भाजपा के नेताओं के साथ ही सेवानिवृत्त आईएएस, सेवानिवृत्त आईपीएस समेत अन्य लोग मिलकर बनाएंगे। इसके लिए इन सभी के अलावा अन्य लोगों ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा जुटा लिए हैं और स्मारक का कार्य जल्द शुरू होगा।
राजस्थान के किसान नेता कुंभाराम आर्य की पुण्यतिथि पर 26 अक्तूबर को सीकर में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री चौधरी नारायण सिंह ने बैठक बुलवाई थी। इस बैठक में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह स्मृति संस्थान के नाम से समिति बनाई गई। इसमें चौधरी नारायण सिंह अध्यक्ष बनाए गए और भाजपा के राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी को उपाध्यक्ष बनाया गया। इनके अलावा दयाराम महरिया को सचिव, सीए प्रहलाद झूरिया कोषाध्यक्ष बनाए गए। इसमें सेवानिवृत्त आईएएस आरएस जाखड़, सेवानिवृत्त आईपीएस रामदेव खैरखा भी हैं।
विज्ञापन

वहां निर्णय लिया गया कि जयपुर से बीकानेर और झुंझुनू जाने वाली सड़क के तिराहे पर भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा लगवाई जाए और उनका स्मारक बनवाया जाए। इस प्रस्ताव पर सभी ने मुहर लगाई और इसके लिए कार्य शुरू हो गया। सचिव दयाराम महरिया ने बताया कि इसके लिए अभी तक एक करोड़ दस लाख रुपये पदाधिकारियों व अन्य नेताओं ने दिए हैं। यहां जल्द ही स्मारक के लिए कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-1300 वर्ग मीटर में बनेगा स्मारक, पंच धातु की प्रतिमा लगेगी
सचिव दयाराम महरिया ने बताया कि यह स्मारक 1300 वर्ग मीटर में बनाया जाएगा। इसमें चौधरी चरण सिंह की पंच धातु की 42 फुट की प्रतिमा लगाई जाएगी। स्मारकर में चौधरी चरण सिंह से जुड़ी जानकारी दर्ज कराई जाएंगी। इसके अलावा वहां लाइटिंग, फव्वारे, ग्रीन एरिया आदि भी रहेगा।
-चरण सिंह के साथी रहे चौधरी नारायण सिंह
कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री चौधरी नारायण सिंह की उम्र 93 वर्ष हो चुकी है। उन्होंने बताया कि वह चौधरी चरण सिंह से कई बार मिले हैं। वह केवल उत्तर प्रदेश नहीं, बल्कि पूरे देश के किसानों व मजदूरों के मसीहा थे। उनके स्मारक जगह-जगह बनने चाहिएं।

-बागपत में भी बनना चाहिए स्मारक
रालोद के राष्ट्रीय महासचिव सुखवीर सिंह गठीना कहते हैं कि राजस्थान की तरह यहां भी चौधरी चरण सिंह का स्मारक बनना चाहिए। इसके लिए स्थानीय नेताओं को पहल करनी चाहिए। इस मांग के लिए नेताओं व अधिकारियों को पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed