{"_id":"5e556e128ebc3ef3c3557009","slug":"the-land-of-wajidpur-was-shown-by-the-youth-team-baraut-news-mrt47068711","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाजिदपुर की जमीन को युवक मंगल दल की दर्शाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाजिदपुर की जमीन को युवक मंगल दल की दर्शाई
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। वाजिदपुर गांव की जमीन को बड़ौत में युवक मंगल दल की दर्शाने का खेल सामने आया है। गांधी रोड निवासी डॉ. उत्कर्ष बंसल ने इस मामले में लेखपाल पर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है।
डॉ. उत्कर्ष बंसल पुत्र डॉ. दिनेश बंसल ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि उन्होंने जगदीशपुर गली नंबर एक में एक प्लॉट खरीदा था। इसका नक्शा बनवाकर प्राधिकरण से स्वीकृति के लिए भेजा। नक्शा स्वीकृति के लिए आवश्यक विकास शुल्क 55 हजार रुपये भी जमा करा दिए। प्राधिकरण अफसरों के मांगने पर नगर पालिका परिषद बड़ौत ने भी अनापत्ति प्रमाण पत्र दिसंबर 2019 में भेज दिया। उनका आरोप है कि तहसील के एक लेखपाल ने अनापत्ति देने के लिए आठ हजार रुपये की मांग की। इसकी शिकायत एसडीएम बड़ौत से की गई। तहसील द्वारा जमीन की पैमाइश कराने के लिए टीम बनाई गई। चार फरवरी 2020 को टीम निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंची। आरोप है कि टीम ने भी 50 हजार रुपये की मांग की। रुपया न देने पर इस जमीन को युवक मंगल दल की जमीन बताकर आख्या प्राधिकरण को भेज दी। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने बताया कि लेखपाल द्वारा पैसे मांगे जाने की शिकायत उन्हें मिली थी। इसकी जांच कराई जा रही है। मगर प्राधिकरण को जो रिपोर्ट भेजी गई है, वह तहसील अभिलेखों में युवक मंगल दल की है। जमीन गलत दर्शाने के जो आरोप लगाए जा रहे है, वह निराधार है।