फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The land mafia's rifle was deposited with a fake license

Baghpat News: फर्जी लाइसेंस से जमा करा दी भूमाफिया की राइफल

Fri, 10 Jan 2025 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The land mafia's rifle was deposited with a fake license
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला। बरवाला गांव के भूमाफिया यशपाल तोमर का हरिद्वार से जारी शस्त्र लाइसेंस निरस्त होने के बाद फर्जी लाइसेंस तैयार करके राइफल को रमाला थाने में जमा करा दिया गया। इसकी शिकायत होने पर पुलिस ने हरिद्वार जेल में बंद भूमाफिया यशपाल तोमर और उसके भाई विपिन निवासी बरवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बूढ़पुर गांव के सहंसरपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बरवाला गांव के भूमाफिया यशपाल सिंह को उत्तराखंड के हरिद्वार से शस्त्र लाइसेंस जारी हुआ था। इसके बाद मार्च 2020 में वहां के मजिस्ट्रेट ने शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया, मगर यशपाल तोमर ने राइफल हरिद्वार में जमा नहीं कराई। यशपाल तोमर के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज होने के बाद हरिद्वार पुलिस ने जनवरी 2022 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आरोप लगाया कि हरिद्वार जेल में बंद यशपाल तोमर के कहने पर उसके भाई विपिन तोमर निवासी बरवाला ने फर्जी लाइसेंस तैयार कराकर चुनाव के दौरान फरवरी 2022 में रमाला थाने में वह राइफल जमा करा दी। आरोप लगाया कि रमाला थाने में जमा राइफल की मैगजीन और कारतूस अभी विपिन तोमर के पास है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि हरिद्वार जेल में बंद भूमाफिया यशपाल तोमर और उसके भाई विपिन तोमर के खिलाफ धोखाधड़ी करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed