फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mahabharata-era Lakshagrah of Barnawa Listed as Dargah on Ummeed Portal; Objection Raised

Baghpat: सरकार के उम्मीद पोर्टल पर लाक्षागृह को दरगाह दिखाए जाने पर आपत्ति, जबकि कोर्ट पहले ही कर चुका खारिज

Wed, 10 Dec 2025 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 10 Dec 2025 01:37 AM IST
सार

 बागपत के बरनावा स्थित महाभारतकालीन लाक्षागृह को सरकार के उम्मीद पोर्टल पर दरगाह के रूप में दर्ज कर दिया गया है। जबकि 5 फरवरी 2024 को अदालत ने इसे लाक्षागृह मानते हुए दरगाह वाला दावा निरस्त कर दिया था। गुरुकुल प्रबंधन ने आपत्ति जताई है।

विज्ञापन
Mahabharata-era Lakshagrah of Barnawa Listed as Dargah on Ummeed Portal; Objection Raised
बरनावा लाक्षागृह सरकारी उम्मीद पोर्टल पर दरगाह की खबर से संबंधित फोटो।  बरनावा स्थित लाक्षाग

विस्तार

महाभारतकालीन बरनावा का लाक्षागृह सरकार के उम्मीद पोर्टल पर दरगाह दर्ज कर दिया गया है, जबकि पांच फरवरी 2024 को न्यायालय ने इसे महाभारतकालीन लाक्षागृह मानते दरगाह बताने वाली याचिका को निरस्त कर दिया था। मुस्लिम पक्ष की अपील पर मामला दोबारा से न्यायालय में चल रहा है मगर पोर्टल पर लाक्षागृह को दरगाह दर्ज करने पर गुरुकुल के पदाधिकारियों ने आपत्ति जताई है।

विज्ञापन


बरनावा के रहने वाले मुकीम खान ने वर्ष 1970 में मेरठ की अदालत में वाद दायर किया था। इसमें लाक्षागृह गुरुकुल के संस्थापक ब्रह्मचारी कृष्णदत्त महाराज को प्रतिवादी बनाया गया था। याचिका में कहा गया था कि बरनावा में प्राचीन टीले पर खसरा संख्या 3377 की 36 बीघा 6 बिस्से 8 बिस्वांसी जमीन है। इसमें उन्होंने लाक्षागृह को दरगाह, बदरुद्दीन की मजार और कब्रिस्तान होने का दावा किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सऊदी अरब से लौटा पति, पत्नी ने साथ जाने से किया इनकार, बोली- खूब कमाया; बताओ आखिर किस पर लुटाया?

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1997 में बागपत के जिला बनने पर यह मुकदमा मेरठ से यहां के न्यायालय में ट्रांसफर हुआ था। हिंदू और मुस्लिम पक्षकारों ने अपने दावे को सही साबित करने के लिए न्यायालय में साक्ष्य प्रस्तुत किए। इस प्रकरण में सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम ने पांच फरवरी 2024 को प्राचीन टीले को लाक्षागृह माना और मुस्लिम पक्ष के दावे को खारिज कर दिया।

इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने जिला एवं सत्र न्यायालय में निर्णय के खिलाफ अपील दायर कराई, जिसकी सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय प्रथम में चल रही है। अब देशभर में वक्फ की सभी संपत्तियां सरकार के उम्मीद पोर्टल पर दर्ज करने के आदेश दिए गए तो लाक्षागृह को दरगाह बताकर उसपर दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed