{"_id":"697bacad035d8858620c0896","slug":"the-kanwariyas-will-enter-the-puramahadev-temple-through-the-eastern-gate-and-perform-the-ritual-of-offering-water-to-the-deity-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-145865-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पुरामहादेव मंदिर में पूर्वी द्वार से अंदर जाकर जलाभिषेक करेंगे कांवड़िए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पुरामहादेव मंदिर में पूर्वी द्वार से अंदर जाकर जलाभिषेक करेंगे कांवड़िए
विज्ञापन
-मंदिर का जीर्णोद्धार का कार्य होने के कारण किया गया बदलाव, एसपी सूरज कुमार राय ने निरीक्षण कर व्यवस्था देखी
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी(बागपत)। पुरामहादेव मंदिर में जीर्णोद्धार का कार्य चलने के कारण फाल्गुनी मेले की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पहले कांवड़िए उत्तरी द्वार से जल लेकर अंदर जाते थे और पश्चिमी द्वार से निकलते थे। इस बार मंदिर के पूर्वी द्वार से कांवड़िए अंदर जाकर जलाभिषेक करेंगे और पश्चिमी द्वार से बाहर निकल जाएंगे। इन सभी व्यवस्थाओं को देखने के लिए एसपी सूरज कुमार राय ने बृहस्पतिवार को वहां का निरीक्षण किया।
एसपी सूरज कुमार राय ने मंदिर समिति को बैरिकेडिंग मजबूत लगाने और साफ-सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए। पुरामहादेव मंदिर में 14 से 16 फरवरी तक तीन दिवसीय फाल्गुनी मेला लगाया जाएगा। मंदिर में लाखों की संख्या में शिवभक्त व कांवड़िए जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। इसको लेकर बृहस्पतिवार को एसपी सूरज कुमार राय ने मंदिर पहुंचकर बैरिकेडिंग, आने-जाने वाले मार्ग, लाइटिंग, गर्भ गृह, सीसीटीवी कैमरों, पार्किंग, मेले में लगने वाली दुकानों का निरीक्षण कर स्थिति देखी। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। मेले में लाइट सही होनी चाहिए और मार्गों की मरम्मत समय से कराई जाए। उन्होंने एक स्थान पर ज्यादा भीड़ एकत्र नहीं होने देने के निर्देश दिए। कहा कि मेले के दौरान मंदिर क्षेत्र में वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान एएसपी प्रवीण सिंह चौहान, पंडित जयभगवान शर्मा, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।