{"_id":"679fbfee12b9b6d49a03506a","slug":"the-injured-person-was-not-operated-upon-the-bullet-was-stuck-in-the-bone-below-the-shoulder-baghpat-news-c-28-1-bag1001-125830-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: घायल का नहीं हुआ ऑपरेशन, कंधे के नीचे हड्डी में फंसी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: घायल का नहीं हुआ ऑपरेशन, कंधे के नीचे हड्डी में फंसी गोली
Mon, 03 Feb 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
रटौल। चांदीनगर थाने में शुक्रवार को सिपाही की गोली लगने से घायल भागोट गांव के सुमित का दिल्ली के अस्पताल में तीसरे दिन भी आपरेशन नहीं हो सका। परिजनों की माने तो सुमित के कंधे के नीचे हड्डी में गोली फंस गई है। आपरेशन के बाद ही गोली को निकाला जा सकेगा।
क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने सचिन को पकड़ लिया। इसका पता चलने पर सुमित निवासी भागोट उसे छुड़ाने के लिए चांदीनगर थाने पहुंच गया। वहां पर पुलिस ने सुमित को भी पकड़ लिया। इस दौरान थाने से भागने का प्रयास करने पर वहां उसका पीछा करते हुए सिपाही सूरज ने गोली चला दी, गोली लगने से सुमित घायल हो गया।
पुलिस ने घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया कि सुमित के कंधे के नीचे गोली लगी हुई है, जिसका रविवार को तीसरे दिन भी ऑपरेशन नहीं हो सका और उसके कंधे के नीचे हड्डी में फंसी भी गोली नहीं निकाली जा सकी। उधर, लापरवाही उजागर होने पर एसपी ने गोली चलाने वाले सिपाही सूरज समेत दो को निलंबित कर दिया था। पुलिस का कहना है कि घायल की हालत ठीक है, जल्द ही उसका आपरेशन करा दिया जाएगा।