फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The infected woman of Naithala misled the health department

नैथला की संक्रमित महिला ने किया स्वास्थ्य विभाग को गुमराह

Sat, 19 Dec 2020 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
The infected woman of Naithala misled the health department
परिजनों ने संक्रमित को छुपाया, टीम के साथ की अभद्रता, तहरीर दी
विज्ञापन

बागपत। सीएचसी पर कोरोना की जांच कराने आई एक महिला ने स्वास्थ्य विभाग को गुमराह कर अपना पता गलत दर्ज करा दिया। जानकारी के बाद संक्रमित को कोविड़ अस्पताल में भर्ती कराने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ महिला के परिजनों ने अभद्रता कर महिला को छिपा दिया। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित व उसके परिजनों के खिलाफ बागपत कोतवाली में तहरीर दी है।

सीएचसी पर 16 दिसंबर को एक महिला ने अपनी जांच कराई थी। महिला ने टीम को अपना पता कोर्ट रोड गली नंबर छह बागपत दर्ज कराया था। शनिवार को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। विभाग की टीम महिला उसके द्वारा बताए पते पर नहीं मिली। जानकारी करने पर पता चला कि महिला नैथला गांव की है। नैथला पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ महिला के परिजनों ने अभद्र व्यवहार करते हुए उसको छिपा दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने बताया कि एक महिला के खिलाफ व उसके परिजनों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed