{"_id":"5fde35c08ebc3e3f3317de23","slug":"the-infected-woman-of-naithala-misled-the-health-department-baghpat-news-mrt5163888156","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैथला की संक्रमित महिला ने किया स्वास्थ्य विभाग को गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैथला की संक्रमित महिला ने किया स्वास्थ्य विभाग को गुमराह
विज्ञापन
परिजनों ने संक्रमित को छुपाया, टीम के साथ की अभद्रता, तहरीर दी
बागपत। सीएचसी पर कोरोना की जांच कराने आई एक महिला ने स्वास्थ्य विभाग को गुमराह कर अपना पता गलत दर्ज करा दिया। जानकारी के बाद संक्रमित को कोविड़ अस्पताल में भर्ती कराने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ महिला के परिजनों ने अभद्रता कर महिला को छिपा दिया। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित व उसके परिजनों के खिलाफ बागपत कोतवाली में तहरीर दी है।
सीएचसी पर 16 दिसंबर को एक महिला ने अपनी जांच कराई थी। महिला ने टीम को अपना पता कोर्ट रोड गली नंबर छह बागपत दर्ज कराया था। शनिवार को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। विभाग की टीम महिला उसके द्वारा बताए पते पर नहीं मिली। जानकारी करने पर पता चला कि महिला नैथला गांव की है। नैथला पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ महिला के परिजनों ने अभद्र व्यवहार करते हुए उसको छिपा दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने बताया कि एक महिला के खिलाफ व उसके परिजनों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।