फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The Huriyaras roam the streets singing Phaag and invite people to celebrate Holi

Baghpat News: फाग गाकर गलियों में घूम हुरियारे देते हैं होली का न्योता

Thu, 13 Mar 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 13 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The Huriyaras roam the streets singing Phaag and invite people to celebrate Holi
होली की खबर से संबं​धित फोटो। बागपत के पुराना कस्बे में होली पर्व के अवसर पर ढोल  बजाते लोग। सं
बागपत। शहर के पुराने कस्बे में 100 साल पुरानी परंपरा से होली का पर्व मनाया जाता है। जहां हुरियारों की टोली होली से पहले दिन ढोल नगाड़ों के साथ फाग गाते हुए गलियों में घूमते हैं और घर घर जाकर होली खेलने का न्योता देते हैं। साथ ही होली पर्व पर भाईचारा बनाए रखने और त्योहार को शांति से मनाने की अपील भी करते हैं।
विज्ञापन

शहर के पुराने कस्बे में होली का पर्व कुछ अलग तरीके से मनाया जाता था। होली की तैयारियां एक माह पहले ही शुरू हो जाती है। इसके लिए घरों में गुजिया समेत अन्य पकवान बनाए जाते हैं। बताया गया कि कई पीढियों से चली आ रही परंपरा का आज भी भी पालन किया जा रहा है। इसमें पुराने कस्बे के सभी परिवारों के सदस्य भाग लेते हैं।
विज्ञापन

पुराना कस्बा निवासी श्रीनिवास चौहान, पवन चौहान, चौधरी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि कस्बे में दो दिन पहले ही होली का रंग देखने को मिल जाता है। इसमें पुराने कस्बे के चौहनान, गुजरान, कुम्हारान समेत सभी मोहल्लों के लोग इकट्ठा होकर ढोल नगाड़ों के साथ गीत गाते हुए घर घर जाते हैं। इसके बाद होली के दिन विधि विधान से होलिका की पूजा की जाती है और होलिका दहन होने तक ढोल नगाड़े बजाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed