{"_id":"69567deed4493d29df02502f","slug":"the-hpv-vaccination-campaign-has-been-launched-in-baghpat-for-the-first-time-in-the-state-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-144443-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: प्रदेश में पहली बार बागपत में शुरू हुआ एचपीवी टीकाकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: प्रदेश में पहली बार बागपत में शुरू हुआ एचपीवी टीकाकरण अभियान
विज्ञापन
-बड़ौत में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 50 छात्राओं को वैक्सीन लगाकर की गई शुरुआत
-लिटिल फीट फाउंडेशन के सहयोग से शुरू हुआ अभियान, सर्वाइकल कैंसर से होगा बचाव
फोटो 17
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नववर्ष पर बालिका स्वास्थ्य को लेकर लिटिल फीट फाउंडेशन और प्रशासन ने जिले में एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत हुई। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव तोमर की देखरेख में बड़ौत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पहले दिन 50 छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई। इससे सर्वाइकल कैंसर से बचाव होगा और प्रदेश में बागपत पहला ऐसा जिला है, जहां यह टीकाकरण अभियान शुरू किया गया।
लिटिल फीट फाउंडेशन के डॉ. अभिनव तोमर के सहयोग से इस अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने किया। अभियान के तहत 50 बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कराया गया और यह पहले दिन काफी सफल भी रहा। वहां डॉ. अभिनव तोमर ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव करती है और समय रहते टीकाकरण कराना बेहद आवश्यक है। कहा कि सर्वाइकल कैंसर की समस्या को देखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है। उनके अनुसार बागपत ऐसा पहला जिला है, जहां बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा देने की शुरुआत की गई। उन्होंने इस अभियान को आगे अन्य विद्यालयों में भी चलाने की बात कही है। इस मौके पर एसडीएम भावना सिंह, बीएसए गीता चौधरी, सहायक लेखाधिकारी यतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।