फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The history of Siddha Peeth Baba Kale Singh Shiva Temple of Khekra is 250 years old

Baghpat News: खेकड़ा के सिद्ध पीठ बाबा काले सिंह शिव मंदिर का इतिहास 250 साल पुराना

Thu, 01 Aug 2024 05:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 01 Aug 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
The history of Siddha Peeth Baba Kale Singh Shiva Temple of Khekra is 250 years old
खेकड़ा। कस्बे के सिद्ध पीठ काले सिंह शिव मंदिर का इतिहास 250 साल पुराना है। मान्यता है कि मंदिर के बरगद के पेड पर धागा बांधने से लोगों की मुरादें पूरी होती हैं और मंदिर के कुंड की मिट्टी का शरीर पर लेप करने से असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है। श्रावण में दूर-दराज से श्रद्धालु भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन


पुजारी पंडित अनिल गोनियाल बताते हैं कि मंदिर परिसर में चमत्कारी कुंड है। शिवलिंग पर चढ़ाया गया जल कुंड में जाता है। इस कुंड की मिट्टी का लेप करने से रोग दूर हो जाते हैं। मंदिर में मुख्य रूप से नर्मदेश्वर शिवलिंग स्थापित है। इसके अलावा मंदिर में मां दुर्गा, हनुमान, श्री राम दरबार, राधा कृष्ण, लक्ष्मीनारायण, वैष्णों देवी और बाबा काले सिंह बाबा का धूना है। बाबा काले सिंह का धूना 24 घंटे चलता रहता है। ऐसा माना जाता है कि धूने की भभूत लगाने से श्रद्धालुओं के कष्टों का निवारण हो जाता है। श्रावण के महीने से कस्बे के अलावा आस-पास के गांव और दूर-दराज से श्रद्धालु मंदिर में भगवान आशुतोष का पूजन करने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed