{"_id":"66fc78bb6530c376960f0e54","slug":"the-headmaster-kept-reciting-poems-in-delhi-got-suspended-in-baghpat-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-119260-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दिल्ली में कविताएं सुनाते रहे प्रधानाध्यापक, बागपत में हो गए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दिल्ली में कविताएं सुनाते रहे प्रधानाध्यापक, बागपत में हो गए निलंबित
Wed, 02 Oct 2024 04:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 02 Oct 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
बागपत। प्राथमिक विद्यालय हलालपुर नंबर दो के प्रभारी प्रधानाध्यापक अधिकारियों को सूचना दिए बगैर दिल्ली में हुए कवि सम्मेलन में चले गए। बीईओ जब स्कूल में निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां सहायक अध्यापिका व शिक्षामित्र भी नहीं मिली। शिक्षकों के बिना ही स्कूल चल रहा था। इससे बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया।
मुख्यालय बीईओ पुष्पेंद्र कुमार ने 26 सितंबर को प्राथमिक विद्यालय नंबर दो हलालपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सवा नौ बजे तक भी स्कूल में शिक्षक नहीं पहुंचे थे। प्रभारी प्रधानाध्यापक विकास कौशिक बिना किसी सूचना के केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली में हिंदी पखवाड़ा शिक्षक कवि सम्मेलन में चले गए थे। इसके अलावा निलंबित करके स्कूल से संबद्ध की गई सहायक शिक्षिका सोनिया तोमर पांच सितंबर से अनुपस्थित चल रही थी। शिक्षामित्र ममता भी स्कूल से गायब मिली। विद्यालय में बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन पंजिका में कटिंग कर व्हाइटनर का प्रयोग किया गया था। बीएसए गीता चौधरी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर मूल विद्यालय में ही संबद्ध कर दिया है। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी बड़ौत अनिल कुमार को जांच कर सात दिन में आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
-- -
छात्रा से अभद्रता करने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निलंबित
बागपत। बागपत के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में 11 सितंबर को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने छुट्टी के समय पांचवी कक्षा की छात्रा के साथ अभद्रता कर दी। छात्रा ने प्रधानाध्यापक से कर्मचारी की शिकायत की थी। इसके अलावा कर्मचारी 11 सितंबर और 17 सितंबर को अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान भी अनुपस्थित मिला था। इसके अलावा वह किसी की बात नहीं सुनता था और कार्य भी सही से नहीं करता था। बीएसए गीता चौधरी ने कर्मचारी को निलंबित कर दिया। उसको जांच पूरी होने तक बड़ौत बीआरसी पर संबद्ध किया गया है।