फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The grand anointing ceremony (Mahamastakabhisheka) of Lord Mahavira took place during the Panch Parmeshti Vidhan.

Baghpat News: पंच परमेष्ठी विधान में भगवान महावीर का महामस्तकाभिषेक हुआ

Sun, 14 Jun 2026 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
The grand anointing ceremony (Mahamastakabhisheka) of Lord Mahavira took place during the Panch Parmeshti Vidhan.
-कस्बे के भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में स्थापना दिवस पर हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटोे नंबर 13केएआर 3
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पंच परमेष्ठी विधान में भगवान महावीर का महामस्तकाभिषेक किया। यह धार्मिक अनुष्ठान विनिश्चय सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में संपन्न हुआ।

शनिवार को श्रद्धालुओं ने विनिश्चय सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में भगवान महावीर की नित्य नियम पूजा की। इसके साथ ही अभिषेक और शांतिधारा की क्रियाएं भी विधि-विधान से की गईं। मंगलाष्टक की क्रियाएं भी संपन्न हुईं। विधानाचार्य नमन भैया ने पवित्र मंत्रोच्चार के साथ सभी पूजा-पाठ कराए। इस दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं ने 108 दीपों से भगवान महावीर की भव्य आरती की। गुरु भक्ति और प्रश्नमंच जैसे प्रेरणादायक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इन सभी धार्मिक आयोजनों के बाद भगवान महावीर का महामस्तकाभिषेक किया गया। इस मौके पर प्रवीन जैन, प्रासुक जैन, सतीश जैन, वीरेंद्र जैन, ऋषभ जैन और दीपक जैन सहित कई गणमान्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed