{"_id":"68c86f8986ee303e7d0b6ed1","slug":"the-government-was-duped-without-spending-any-the-government-was-duped-without-spending-any-money-in-welcoming-the-minister-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-138483-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मंत्री के स्वागत में चूना डाले बिना सरकार को लगाया चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मंत्री के स्वागत में चूना डाले बिना सरकार को लगाया चूना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह के स्वागत में चूना डालने और पौधे लगवाने के नाम पर अहैड़ा ग्राम पंचायत के खाते से पांच हजार रुपये निकाल लिए गए। प्रधान हरकरण का डोंगल लेकर रुपये निकालने का आरोप वहां के सचिव संदीप पर लगा है। इसके अलावा दीवारों पर बनी पेंटिंग पर पूर्व सचिव अंजलि की जगह केवल अपना नाम लिखवाने के लिए भी 20 हजार रुपये निकाले गए। अहैड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय में लाइब्रेरी का उद्घाटन करने के लिए सात अगस्त को केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह को आना था। इसके लिए विद्यालय में पूरी तैयारी की गई और सड़क पर चूना डालने के साथ ही अतिथियों को देने के लिए पौधे मंगवाए गए थे। चौधरी जयंत सिंह व्यस्तता के कारण नहीं आ सके और उनका कार्यक्रम अचानक रद्द किया गया।
गांव के प्रधान हरकरण सिंह ने डीएम को शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि सचिव उनका डोंगल लेकर आया और उसने 13 अगस्त को ग्राम पंचायत के खाते से पांच हजार रुपये का भुगतान शिवम के नाम कर दिया। उससे इस बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि जयंत के कार्यक्रम के लिए चूना डाला गया था और पौधे लगवाए गए थे। आरोप लगाया कि वहां काफी कम चूना डाला गया था और पौधे विद्यालय से लगवाए गए।
प्रधान ने आरोप लगाया कि उनका डोंगल लाकर एक अगस्त को अनस को 20 हजार रुपये का भुगतान पेंट का किया गया। पांच अगस्त को वर्धमान के नाम आठ हजार रुपये का भुगतान स्टेशनरी के नाम पर किया गया। यह दोनों भुगतान भी उनकी जानकारी के बिना किए गए। प्रधान की शिकायत पर डीएम अस्मिता लाल ने जांच बैठा दी।