फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The government took details of the arrangements to deal with the corona virus

शासन ने लिया कोरोना वायरस से निपटने के इंतजाम का ब्योरा

Thu, 05 Mar 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
The government took details of the arrangements to deal with the corona virus
बागपत। चिकित्सा विभाग की बृहस्पतिवार को शासन से वीडियो कांफ्रेंस हुई। इसमें शासन ने स्वास्थ्य अधिकारियों से जिले में कोरोना वायरस से निपटने को लेकर की गई सभी तैयारियों का ब्योरा जुटाया।
विज्ञापन

वीडियों कांफ्रेंस में शासन ने जिले के कितने प्राईवेट अस्पताल तथा इनमें कुल चिकित्सक व पैरामेडिक स्टाफ के अलावा उनके फोन नंबर के बारे में जानकारी ली। जिले में कितनी सरकारी व प्राइवेट एंबुलेंस है, उनके ड्राइवर का फोन नंबर क्या है। सभी अस्पतालों में वेंटिलेटर फैसेलिटी और बेड़ों व स्ट्रेचर की संख्या के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही ऐसी बिल्डिंग जो आबादी से थोड़ा दूर हो तथा उसमें शौचालयों आदि की सुविधाएं हो ताकि आवश्यकता पड़ने पर आइसोलेशन के लिए प्रयोग की जा सके, इसकी भी जानकारी ली। इसके अलावा रेलवे, सेना व अन्य विभागों के अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं का ब्योरा भी मांगा। कोरोना वायरस के नोडल अधिकारी डॉ भुजवीर सिंह का बताया कि शासन को सभी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed