फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The government imposed by the teacher with disabilities lime

शिक्षक ने दिव्यांग बनकर सरकार को लगाया चूना 

Sat, 29 Oct 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 29 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
The government imposed by the teacher with disabilities lime
एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
बागपत। फर्जी विकलांग प्रमाणपत्र के आधार पर सरकार को चूना लगाने का आरोप एक शिक्षक पर लगा है। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक ने फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर पदोन्नति का लाभ लिया, साथ ही सड़क किनारे वाला स्कूल भी आवंटित करा लिया। डीएम से मामले की शिकायत की गई है। इस पर प्रशासन ने जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के जैतपुर गांव निवासी कप्तान सिंह ने बृहस्पतिवार को डीएम हृदय शंकर तिवारी से मुलाकात की। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय अंगदपुर में कार्यरत सहायक अध्यापक कुलभूषण पर फर्जी विकलांग प्रमाणपत्र बनवाकर बेसिक शिक्षा विभाग को लाखों रुपये का चूना लगाने की शिकायत की। आरोप है कि शिक्षक विकलांग नहीं है, इसके बावजूद चिकित्साधिकारी से 45 फीसदी विकलांग होने का प्रमाण पत्र हासिल कर लिया। बिना विभागीय स्वीकृति के पिछले नौ साल से विकलांग भत्ता ले रहा है।
विज्ञापन


पदोन्नति प्रक्रिया में भी काउंसलिंग कराकर सड़क किनारे के विद्यालय में नियुक्ति पा ली। जबकि, इस तरह के स्कूलों का आवंटन पात्र अभ्यर्थी या फिर महिला शिक्षिकाओं को ही किए जाने का प्रावधान है। शिकायतकर्ता ने मेडिकल बोर्ड से जांच कराने की मांग की है। उधर, बीएसए डॉ एमपी वर्मा का कहना है कि शिकायती पत्र मिलते ही, इसकी जांच कराई जाएगी। सरकार को अगर नुकसान पहुंचाया जा रहा है संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed