फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The goal of gathering one lakh crowd in the rally

रैली में एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

Fri, 17 Dec 2021 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
The goal of gathering one lakh crowd in the rally
जन विश्वास यात्रा का 23 दिसंबर को बागपत में होगा आगमन
विज्ञापन

रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाजपा की जन विश्वास यात्रा का जिले में 23 दिसंबर को आगमन होगा। इस दिन होने वाली रैली में एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। रैली को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संबोधित कर सकते है। इसके साथ ही उस दिन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती होने के कारण उनको भारत रत्न दिए जाने की मांग उठने लगी है।
जन विश्वास यात्रा के 23 दिसंबर को आगमन पर जनता वैदिक कालेज बड़ौत में रैली होगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। बड़ौत में पदाधिकारियों की बैठक में रैली में एक लाख की भीड़ एकत्र करने का लक्ष्य दिया गया। इसके साथ ही भाजपा पदाधिकारियों ने गांवों में जाकर रैली में पहुंचने का आह्वान शुरू कर दिया है। जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर में जनसंपर्क कर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रमोद खोखर, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंशाक मलिक, प्रभात स्वामी, एडवोकेट रिंकी चौधरी, शेखर चौहान, पंकज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग उठी
बड़ौत में जिस दिन रैली है, उसी दिन 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती है। इस लेकर रालोद के मंडल महासचिव ओमबीर ढाका ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया है। इसमें पूर्व प्रधामंत्री को भारत रत्न दिए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed