फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The girl cheated 38 thousand from the youth by blackmailing

युवती ने ब्लैकमेल कर युवक से 38 हजार ठगे

Sun, 27 Mar 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The girl cheated 38 thousand from the youth by blackmailing
दोघट। दोघट कस्बा निवासी अंकुश चौहान ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बताया कि 19 मार्च को उसकी फेसबुक आईडी पर सोनिया शर्मा नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उसने फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। इसके बाद उन दोनों में बातचीत होने लगी। युवती ने उसे अपना व्हाट्सएप नंबर भी दिया। इसके बाद दोनों की व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के जरिए बात होने लगी। आरोप है कि युवती ने उसे ब्लैकमेल कर तीन बार में 38 हजार रुपये ठग लिए है। अब उससे और रुपये की मांग रही है। युवती रुपये न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रही है। युवक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

बीएसएफ के जवान के खाते से उड़ाए 46 हजार
दोघट। धनौरा टीकरी गांव निवासी बीएसएफ जवान के खाते से धोखाधड़ी कर अज्ञात लोगों ने 46 हजार 400 रुपये की नकदी उड़ा ली। जवान के बेटे ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है। धनौरा टीकरी गांव निवासी कपिल ने बताया कि उसके पिता संजीव बीएसएफ में जवान है और फिलहाल मेघालय में तैनात है। उसके पिता का खाता बैंक ऑफ इंडिया शाखा बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर में है। एक फरवरी को उसके पिता के पास एक व्यक्ति की कॉल आई। व्यक्ति ने अपने आप को बैंक कर्मचारी बताया और कहा कि उनका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है। उसने पिता को मोबाइल में एनीडेस्क नाम का एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा। पिता ने एप डाउनलोड किया तो थोड़ी देर बाद मोबाइल पर 46,400 रुपये निकालने का मेसेज आया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed