फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The geniuses showed talent in science songs and drama

विज्ञान गीत और नाटिका में मेधावियों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 29 Jan 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
The geniuses showed talent in science songs and drama
विज्ञान गीत और नाटिका में मेधावियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

बागपत। जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के दूसरे दिन मेधावी छात्र-छात्राओं ने विज्ञान नाटिका, विज्ञान गीत और भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने कहा कि विज्ञान से समाज में फैली भ्रांतियां दूर होती है।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान पर तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार प्रदर्शनी और विज्ञान मेले के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। जिला विज्ञान क्लब की समन्वयक डॉ. प्रीति शर्मा ने बताया कि दूसरे दिन विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साह दिखाया। विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता, विज्ञान गीत प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का परिचय दिया। निर्णायक जनक सिंह सोम, नरेश कुमार शर्मा रहे। पहले और दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बुधवार को समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। सह समन्वयक राहुल, राशि, अंकित कुमार, अमित कुमार, रोहिणी, सोनू, रवि, देव अग्रवाल, स्मिता शर्मा और अंकित ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed