फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The friend was murdered after being blackmailed

Baghpat News: ब्लैकमेल किए जाने पर की थी सखी की हत्या

Sat, 20 Jul 2024 05:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 20 Jul 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
The friend was murdered after being blackmailed
​छपरौली के तिलवाडा गांव में हत्या करने वाले हत्यारोपी का घटना के बाद वायरल फोटो
बड़ौत/छपरौली। तिलवाड़ा में बिजली का बिल जमा करने वाले समूह सखी की हत्या ब्लैकमेल करने पर की थी। पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया। उधर, हत्या के थोड़ी देर बाद हत्यारोपी को पकड़ने जाने का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

महिला शोभा (35) पत्नी कुलदीप तिलवाड़ा गांव की रहने वाली थी। वह छपरौली ब्लाॅक में स्वयं सहायता समूह की सदस्य थी और छपरौली बिजलीघर पर बिजली का बिल जमा करने का काम करती थी। बृहस्पतिवार की देर शाम छपरौली ब्लॉक पर वह स्वयं सहायता समूह की मीटिंग खत्म करने के बाद अंकुर निवासी लूंब के साथ उसकी बाइक पर बैठकर गांव के लिए निकली थी।
विज्ञापन

जब वह छपरौली-तिलवाड़ा मार्ग पर श्मशान घाट के पास पहुंचे तो इसी बाइक सवार अंकुर ने बाइक रोक कर शोभा को नीचे उतार लिया और रामपाल के खेत में ले जाकर उसकी चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। हत्या कर जब यह युवक बाइक लेकर भागने लगा तो वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों द्वारा उसे पकड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने थाने ले जाकर आरोपी युवक से पूछताछ की। उधर, छपरौली पुलिस ने मृतका शोभा के पति कुलदीप की तहरीर पर अंकुर को नामजद व एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि शोभा अंकुर को ब्लैकमेल करती थी। वह अंकुर से बार बार रुपये मांगती थी, जिसमें तीन दिन पहले अंकुर ने 17 हजार रुपये शोभा को दिए थे, लेकिन वह बार-बार रुपये मांगती रही। इसी बात से तंग आकर अंकुर ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed