फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The four-hour jam made the townspeople miserable

चार घंटे के जाम ने बेहाल किए नगरवासी

Thu, 27 Oct 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The four-hour jam made the townspeople miserable
बड़ौत में बस स्टैंड पर बस में सवार होने के लिए लगी भीड़ - फोटो : BARAUT
बड़ौत। बिजरौल रोड और बिनौली रेलवे फाटक बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। जिस कारण लंबा जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाकर मार्ग आवागमन के लिए सुचारु कराया।
विज्ञापन

नगर का बिजरौल रोड और बिनौली रोड रेलवे फाटक सुबह तकरीबन पौने दस बजे ट्रेन आने के कारण बंद हो गए। जिस कारण फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब आधे घंटे बाद फाटक खुला तो पहले निकलने के चक्कर में वाहन एक दूसरे के सामने आ खडे़ हुए। इस कारण फाटक के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। यही हाल बिनौली रोड रेलवे क्रासिंग का रहा। जाम की स्थिति उस समय भीषण हो गई, जब लोगों ने लौहड्डा रजबहे से होते हुए बावली अंडरपास से निकलने का प्रयास किया।
विज्ञापन

सिंगल रोड होने के कारण इस रजबहे पर भी जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर मार्गों को आवागमन के लिए सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरब्रिज बन रहे जाम का कारण
दोनों फाटकों पर आए दिन जाम लगने का कारण ओवरब्रिज का काम भी है। दोनों फाटकों पर इस समय ओवरब्रिज बनाने का काम चल रहा है, जिस कारण थोड़ी देर में ही जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने जल्द से जल्द ओवरब्रिज का काम पूरा कराकर जाम से मुक्ति दिलाए जाने की मांग की।

बड़ौत में बिनौली फाटक पर जाम में फंसे लोग

बड़ौत में बिनौली फाटक पर जाम में फंसे लोग- फोटो : BARAUT

बड़ौत में बिजरोल फाटक पर जाम में फंसे वाहन

बड़ौत में बिजरोल फाटक पर जाम में फंसे वाहन- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed