{"_id":"68ec00c2fdb66615ed09d6fa","slug":"the-food-department-destroyed-1000-kg-of-adulterated-mawa-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-140134-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खाद्य विभाग ने एक हजार किलो मिलावटी मावा नष्ट कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खाद्य विभाग ने एक हजार किलो मिलावटी मावा नष्ट कराया
विज्ञापन
- धनौरा सिल्वरनगर गांव में एक भट्ठी पर तैयार हो रहा था मिलावटी मावा, सैंपल जांच को भेजे
फोटो-27
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार को कई स्थानों पर छापा मारा। उन्होंने धनौरा सिल्वरनगर गांव की मावा भट्ठी पर तैयार हो रहा एक हजार किलो मिलावटी मावा को नष्ट कराया। टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त खाद्य डीपी सिंह ने बताया कि धनौरा सिल्वरनगर गांव में महताब की भट्ठी पर छापा मार कार्रवाई की। वहां बड़ी मात्रा में मावा तैयार हो रहा था। जब मावा की जांच की तो उसमें बदबू आ रही थी। मावा का सैंपल लेने के बाद एक हजार किलो मावे को नष्ट कराया गया। मावा की कीमत तीन लाख रुपये थी। साथ ही नोटिस देकर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा बड़ौत में असलम की पिकअप गाड़ी और कल्लू की ईको गाड़ी से मावा का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।