फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The fog lingered, and people shivered from the frost.

Baghpat News: कोहरा छाया रहा, पाला से भी ठिठुरे लोग

Tue, 03 Feb 2026 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The fog lingered, and people shivered from the frost.
बागपत। यहां सुबह और शाम कोहरा छाने के साथ ही पाला पड़ने से ठिठुरन के साथ-साथ गलन बढ़ गई है। सोमवार को तापमान स्थिर रहा, लेकिन ठंड का अधिक अहसास हुआ। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर में केवल धूप से ही राहत मिली। लोगों ने अलाव का सहारा लेकर सर्दी से बचने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पाले और कोहरे के साथ सोमवार सुबह की शुुरुआत हुई। सुबह करीब 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे का असर शहरी क्षेत्र में कम, देहात क्षेत्र में अधिक रहा। कोहरे के कारण वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में परेशानी हुई। दोपहर 12 बजे के बाद कोहरा छंटने के बाद सूर्य देव के दर्शन हुए। दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली और लोग छतों पर बैठकर धूप सेकते नजर आए। पाले की सफेद चादर सी बिछी थी। सड़कों के किनारे पर धूप निकलने तक हालात ऐसे ही रहेे। तापमान में गिरावट के साथ ही सर्दी बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को मौसम साफ रह सकता है, लेकिन पाला कम होने का अनुमान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed