{"_id":"6358206895693c71027aad88","slug":"the-flaws-of-the-samman-nidhi-will-be-removed-in-the-camp-baghpat-news-mrt6108672114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप में दूर की जाएगी सम्मान निधि की खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप में दूर की जाएगी सम्मान निधि की खामियां
विज्ञापन
बागपत। सहायक विकास अधिकारी महेश खोखर ने बताया कि 28 अक्तूबर को राजकीय कृषि बीज भंडार केंद्र पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत कैंप लगाया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जिन किसानों की किस्त नहीं आ रही है या फिर किन्हीं कारणों से रुक गई है, उनकी कमियों को दूर किया जाएगा। इसके लिए किसानों को आधार कार्ड की फोटो कापी, बैंक खाता की फोटो कापी, फर्द/खतौनी की फोटो कापी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ उपस्थित होना होगा।
दीपावली पर गांव में चलाया सफाई अभियान
दोघट। दीपावली पर तवेलागढ़ी ग्राम पंचायत की ओर से सफाई अभियान चलाया। गांव के पोल पर लाईटे लगवाकर पूरे गांव को जगमग किया गया। उधर, धनौरा टीकरी गांव में ग्राम पंचायत की ओर सफाई अभियान चलाकर कूड़ा गांव के बाहर डलवाया गया।