फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The first wave has 36 in a year, 54 in 15 days this month.

पहली लहर में एक साल में 36, इस महीने 15 दिन में ही 54 मौत

Sat, 15 May 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
The first wave has 36 in a year, 54 in 15 days this month.
बागपत। कोरोना की दूसरी लहर में मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यह लहर कितनी घातक है, इसकी गवाही स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ें ही दे रहे हैं। इन आंकड़ों में हेरफेर भी किया गया और जमीनी हकीकत से इतर तस्वीर पेश करने की कोशिश की गई। फिर भी स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ही दूसरी लहर में बड़ी संख्या में लोगों ने जान गवांई है। कोरोना की पहली लहर में जहां एक साल में 36 लोगों की जान गई थी। इस माह 15 दिन में ही करीब 54 लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं। जो लोग अस्पताल में भर्ती ही नहीं हो पाए और इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया, उनकी मौत का आंकड़ा तो इसमें शामिल ही नहीं है। जिले में पिछले वर्ष मार्च से इस वर्ष 19 मार्च तक 2342 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे। जबकि इसी माह में ही 15 दिन में 3229 मरीज कोरोना के मिल चुके हैं। इसका कारण पंचायत चुनाव को माना जा रहा है। पंचायत चुनाव के बाद से कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला तेज हुआ है। कोरोना से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन

बुखार के आंकड़े कोरोना से ज्यादा भयानक
- कोरोना संक्रमण को लेकर चारों ओर हाहाकार मचा है। लेकिन बुखार से मरने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। पिछले एक माह की ही बात करें तो बुखार से अभी तक 100 से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हैं। दर्जनों गांवों में हजारों की संख्या में अभी भी बुखार से लोग जूझ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी बंद होने की वजह से भी बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़ी है। महंगे इलाज के चलते ग्रामीण प्राइवेट अस्पतालों और चिकित्सकों के यहां जाना नहीं चाहते। इसकी वजह से भी मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। जिले में नगर के अलावा रटौल, ढिकौली, लहचौड़ा, पांची, बसी, खेकड़ा, निरपुड़ा, भड़ल, तमेलागढ़ी, अमीनगर सराय, रोशनगढ़, चमरावल, गाधी, विनयपुर, मंसूरपुर, सिंगौली तगा, सिसाना, साकरौंद, राजपुर खामपुर आदि गांवों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की बुखार से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

15 दिन में मिले कोरोना संक्रमित व मौत
1 मई 368 4
2 मई 261 2
3 मई 273 3
4 मई 155 1
5 मई 226 0
6 मई 236 7
7 मई 184 4
8 मई 176 4
9 मई 172 3
10 मई 165 2
11 मई 240 3
12 मई 262 2
13 मई 178 2
14 मई 239 9
15 मई 94 8
-----
कुल 3229 54
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed