फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The first synthetic track will be built in Chhaprauli, youth will benefit in recruitment

Baghpat: छपरौली में बनेगा पहला सिंथेटिक ट्रैक, युवाओं को भर्तियों में होगा फायदा

Fri, 06 Dec 2024 04:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 06 Dec 2024 04:43 PM IST
विज्ञापन
The first synthetic track will be built in Chhaprauli, youth will benefit in recruitment
सिंथेटिक ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद के छपरौली के विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में जिले का पहला सिंथेटिक ट्रैक बनने का रास्ता साफ हो गया। उसके लिए 84 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया गया और अब ट्रैक बनवाने की तैयारी कर दी गई। सिंथेटिक ट्रैक के बनने से सेना व अन्य भर्तियों की तैयारी करने वाले युवाओं को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने अपनी पूरी निधि को केवल खेल सुविधाओं के लिए खर्च करने की बात कही थी। इसके तहत ही जयंत ने छपरौली के विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में सिंथेटिक ट्रैक बनवाने का प्रस्ताव दिया था। इसका सबसे बड़ा कारण बताया गया था कि यहां सिंथेटिक ट्रैक नहीं होने के कारण युवाओं को पुलिस व सेना की भर्ती की तैयारी करने में परेशानी होती है।
विज्ञापन


वह भर्ती में पिछड़ रहे हैं और वह ट्रैक पर अभ्यास करेंगे तो भर्ती में आगे रह सकते हैं। मगर तब अधिकारियों ने यह कहते हुए इंकार कर दिया था कि सांसद निधि से सिंथेटिक ट्रैक बनवाने का कोई प्रावधान नहीं है। इसको लेकर सरकार ने बाद में स्थिति साफ कर दी कि सिंथेटिक ट्रैक बनवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ही ट्रैक बनवाने की कार्रवाई शुरू हुई। विद्या मंदिर इंटर कालेज में अब जल्द ही सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण शुरू होगा। इसके लिए 84 लाख रुपये का बजट जारी हो गया है। वहां 200 मीटर का टै्रक बनाया जाएगा।

तीन महीने में ट्रैक बनाकर युवा दौड़ सकेंगे
सिंथेटिक ट्रैक को निर्माण शुरू होने के तीन महीने के अंदर बनाने की बात कही जा रही है। जिससे वह जल्द ही युवाओं को मिल सके और उस पर युवा दौड़ लगा सकें। इसके बाद युवाओं को सेना व पुलिस की भर्ती परीक्षा में परेशानी नहीं होगी।


सिंथेटिक ट्रैक के लिए बजट जारी कर दिया गया। वहां जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा और ट्रैक को युवाओं को प्रैक्टिस करने के लिए दे दिया जाएगा। यह जिले का पहला सिंथेटिक ट्रैक होगा। - अखिलेश चौबे, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed