फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The fasting devotees will be hit by inflation

उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं पर पड़ेगी महंगाई की मार

Wed, 10 Mar 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
The fasting devotees will be hit by inflation
150 रुपये प्रति किलो बिक रहा कुट्टू का आटा
विज्ञापन

देशी घी, रिफाइंड व डालडा घी भी महंगाई की चपेट में
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। महाशिवरात्रि पर्व पर उपवास रखने वाले श्रद्धालु महंगाई से चिंतित नजर आ रहे हैं। बाजार में कुट्टू के आटे की कीमतें डेढ़ गुनी से अधिक हो चुकी है। इसी तरह देशी घी, रिफाइंड व डालडा घी भी डेेढ़ गुना महंगा हो चुका है। उपवास में प्रयोग होने वाले अन्य सामान भी महंगे है। आस्था के चलते महंगाई को नजर अंदाज कर श्रद्धालु सामान की खरीदारी भी कर रहे हैं।
गत और वर्तमान भावों में अंतर
खाद्य पदार्थ वर्तमान गत वर्ष
देशी घी 850 600
कुट्टू 150 80
रिफाइंड 130 90
डालडा 120 80
महिला श्रद्धालु बोलीं, महंगाई से सभी परेशान
ब्रह्मकौर का कहना है कि महंगाई पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही। खाद्य पदार्थ, गैस सभी कुछ महंगे हो चुके हैं। इससे आम आदमी काफी परेशान हैं।
बबीता मलिक का कहना है कि सरकार महंगाई रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही। हर चीज लगातार महंगी होती जा रही है, जिससे लोगों को बजट प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed