{"_id":"69406bd52855d8dd980942b7","slug":"the-family-of-sirsali-pradhan-will-get-rs-10-lakh-from-the-panchayat-welfare-fund-baghpat-news-c-28-1-bag1001-143526-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पंचायत कल्याण कोष से सिरसली प्रधान के परिवार को मिलेंगे दस लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पंचायत कल्याण कोष से सिरसली प्रधान के परिवार को मिलेंगे दस लाख रुपये
विज्ञापन
-मई माह में की चुनावी रंजिश में गोली मारकर की गई थी सिरसली गांव के प्रधान धर्मेंद्र की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सिरसली गांव के प्रधान धर्मेंद्र तोमर की हत्या के सात महीने बाद परिवार को पंचायत कल्याण कोष से दस लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके लिए शासन से बजट भी जारी कर दिया गया है।
सिरसली गांव के प्रधान धर्मेंद्र तोमर उर्फ धर्मा की 14 मई की शाम गांव के ही टेंपों स्टैंड पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इसमें सेवानिवृत्त दरोगा तेजवीर सिंह का बेटा विनीत भी गोली लगने से घायल हो गया था। इसमें गजेंद्र तोमर ने हिस्ट्रीशीटर आयुष तोमर, उसके भाई हिस्ट्रीशीटर अर्जुन तोमर, दादा निर्भय सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की जांच में नवनीत निवासी हर्रे बिरमपुर जिला बिजनौर का नाम प्रकाश में आया। हिस्ट्रीशीटर आयुष तोमर ने हरिद्वार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके अलाव कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। शासन ने पंचायत कल्याण कोष से मृतक धर्मेंद्र तोमर के परिवार के लिए दस लाख रुपये की सहायता राशि जारी की है। जिला पंचायत राज अधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि जल्द ही प्रधान के परिवार को सहायता राशि दी जाएगी।