फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The family kept searching for four days, the body was found in the enclosure

Baghpat News: चार दिन तक परिजन तलाशते रहे, घेर में मिला शव

Tue, 17 Jun 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 17 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The family kept searching for four days, the body was found in the enclosure
दाहा। चार दिन पहले लापता हुई शकुंतला देवी (85) निवासी दाहा का शव सोमवार को घेर में पड़ा मिला, जिसकी जहरीले जीव के काटने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। उधर, दोघट पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

दाहा गांव निवासी बुजुर्ग सेवाराम की पत्नी शकुंतला देवी 13 जून को घर से घेर में काम करने आई थी, लेकिन घर वापस नहीं गई। इसके बाद परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारियों में तलाश किया, लेकिन बुजुर्ग महिला का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद रविवार को परिजनों ने दोघट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह परिजनों ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो बुजुर्ग महिला घेर से बाहर जाती हुई नहीं दिखे। इसके बाद घेर में खड़ी झाड़ियों के अंदर बुजुर्ग शकुंतला देवी का शव पड़ा हुआ मिला, जो कई दिन पुराना हो चुका था। इसका पता चलने पर दोघट पुलिस और फोरेंसिंक टीम ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पैर में रस्सी बंधी होने पर जहरीले जीव के काटने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मृतका के बड़े बेटे राजेंद्र की जनवरी माह में हार्ट फेल होने पर मौत हो गई थी, जबकि छोटा बेटा दिल्ली में रहता है। दोघट पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने के सही कारणों का पता चलेगा, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed