{"_id":"9edaa77d57b7f87eb6e44078c70420d7","slug":"the-family-buried-under-rubble-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबे के नीचे दबा पूरा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबे के नीचे दबा पूरा परिवार
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली रोड स्थित किदवई नगर में मंगलवार की देर रात मकान की छत गिरने से पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। लोगों की चीखपुकार सुनकर पड़ोसियों ने उन्हें मलबे से निकाल अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना से परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया।
किदवई नगर में अलीशेर पुत्र होशियार का मकान है। मंगलवार को होशियार की पत्नी जरीना, बेटी नसरीन, आसमीन मकान के एक कमरे में सोए हुए थे। देर रात अचानक कमरे की छत नीचे गिर गई। पूरा परिवार मलबे में दब गया। परिवार के लोगों की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग उन्हें बचाने दौडे़।
आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर उसमें दबे परिजनों को बाहर निकाला। चारों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया गया। मोहल्ले वालों ने कहा कि पीड़ित परिवार निर्धन है। मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर बसर कर रहा है। उन्होेंने परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग प्रशासन से की है।