{"_id":"67bcc152f5b5a2a26f0d2167","slug":"the-fair-starts-today-at-pura-mahadev-thousands-of-devotees-performed-jalabhishek-on-monday-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-127028-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पुरा महादेव में आज से मेला शुरू, सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पुरा महादेव में आज से मेला शुरू, सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया
Tue, 25 Feb 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में सोमवार को जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : टूंडला के गांव िाानी गढ़ी में आग लगने के बाद जला सामान
बागपत। पुरा महादेव में मंगलवार से तीन दिवसीय फाल्गुनी मेला शुरू होगा। इससे पहले सोमवार को भी हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। वहीं इस बार वहां तीन लाख से ज्यादा कांवड़ियों व श्रद्धालुओं के पहुंचकर जलाभिषेक करने की संभावना है। इसको देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी तो वहां एटीएस की नजर भी रहेगी।
महाशिवरात्रि पर पुरा के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर लाखों की संख्या में कांवड़िये व श्रद्धालु पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं। इसको देखते हुए ही सुरक्षा से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को पहले ही बेहतर कर दिया गया है। सोमवार को मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी और दोपहर तक बीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख शांति की कामना की।
वहीं मेले में किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हो, इसके लिए अधिकारी लगे हुए हैं। परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए नियमित कांवड़िये व श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उनके अनुसार बुधवार की सुबह 11 बजकर आठ मिनट पर झंडा रोहण होगा और उससे करीब एक घंटे पहले झंडा पूजन शुरू किया जाएगा।