{"_id":"5f4be4448ebc3e61f26e7563","slug":"the-face-of-farmers-blossomed-due-to-rain-in-chhaprauli-baghpat-news-mrt4987405182","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरौली में बारिश से खिले किसानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरौली में बारिश से खिले किसानों के चेहरे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/छपरौली। मौसम का मिजाज कई बार बदला। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। छपरौली समेत कई हिस्सों में बारिश हुई। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश से फसलों को लाभ होगा।
छपरौली क्षेत्र में रविवार शाम के समय हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसान हरवीर सिंह, जगपाल, रामकुमार, जितेंद्र एवं रामपाल सिंह ने बताया इस बारिश से फसल में किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन किसानों को सबसे ज्यादा लाभ हुआ है, जिनकी जमीन समतल नहीं है। क्योंकि ऐसी बारिश होने से किसान के खेत में सभी जगह पर पानी पहुंच जाता है। उधर, इस बरसात से रास्ते भी जलमग्न हो गए हैं। बड़ौत-टांडा मार्ग पर अनेक स्थानों पर बरसात का पानी भरा है। आदर्श नंगला से बाछौड़ जाने वाला रास्ता जर्जर हालत में है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों समस्या का समाधान कराने की मांग की है।