फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The dream of uniform for the hard working candidates was shattered.

Baghpat News: मेहनत करने वाले अभ्यार्थियों का टूट गया था वर्दी का सपना

Sun, 25 Feb 2024 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 25 Feb 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
The dream of uniform for the hard working candidates was shattered.
बड़ौत। प्रदेश सरकार द्वारा उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर रद्द किए जाने के निर्णय का मेहनत करने वाले अभ्यार्थियों ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि फिर से परीक्षा के लिए सही ढंग से मेहनत करने का मौका मिलेगा। उन्होंने सरकार से इस बार परीक्षा को नकल विहीन बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ये बोले युवा-
- वर्दी पहनने के लिए दिन-रात परीक्षा की तैयारी की थी, लेकिन जैसे ही पेपर लीक होने की सूचना प्राप्त हुई, मन बहुत दुखी हुआ, लेकिन अब सरकार ने परीक्षा को रद्द करने का यह फैसला बहुत अच्छा लिया है। -अनुज
विज्ञापन

- पिछले छह माह से परीक्षा की तैयारी कर रहा था, उम्मीद थी कि इस बार पुलिस में जाने का सपना पूरा हो जाएगा, लेकिन पेपर लीक होने पर सपना टूट गया था, अब सरकार के परीक्षा रद्द करने से फिर से बहुत से युवाओं को मौका मिलेगा। -साैरभ
विज्ञापन
विज्ञापन


- शिक्षित युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, इस बार सरकार को उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा नकलविहीन करानी होगी, वरना कमजोर अभ्यर्थी फिर से पेपर लीक के माध्यम से मेहनत करने वालों को पीछे छोड़ देंगे। -अनुज

- परिवार का सपना है कि बेटा पुलिस में भर्ती होकर देश व समाज की सेवा करें, इसलिए दिन-रात कड़ी मेहनत की थी, पेपर बहुत अच्छा गया था, लेकिन शिक्षा माफियाओं ने पेपर लीक कराकर सारी मेहनत पर पानी फेरने का काम किया था, सरकार का यह निर्णय बिल्कुल सही है, इस बार ओर अच्छी ढंग से मेहनत कर सकेंगे। - प्रयास मलिक।

- सरकार ने परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए कड़ी मेहनत की थी, फिर भी पेपर लीक हो गया, जो मेहनत करने वाले अभ्यार्थियों के लिए सही नहीं था, अब फिर से पढ़ने वाले युवा पेपर के लिए मेहनत कर सकते है, अब इस बार परीक्षा सही ढंग से संपन्न हो जाए। - शुभांशु तेवतिया

- पेपर आउट होने से मेहनत करने वाले अभ्यार्थियों का पुलिस में जाने का सपना कैसे पूरा होता, अब सरकार ने पेपर रद्द कर दिया है तो बहुत ठीक हुआ। अब फिर से मेहनत कर सकेंगे। - जतिन

- 300 अंकों का पेपर था और 150 सवाल थे, एक प्रश्न दो नंबर का था। मेरा पेपर 110 नंबरों का सही हुआ था, पूरी उम्मीद थी, लेकिन पेपर लीक से उम्मीद टूट गई थी। क्योंकि पेपर लीक होने का फायदा बिना पढ़ने वाले अभ्यार्थियों को ज्यादा मिलता, मेहनत करने वाले युवा निराश थे, सरकार का निर्णय ही है। -शुभम पंवार

- सरकार ने युवाओं के हित में यह निर्णय लिया है, क्योंकि बहुत से युवाओं का पेपर अच्छा हुआ था, उन्हें पेपर पास होने की उम्मीद थी, लेकिन पेपर लीक होने की वजह से उम्मीदों पर पानी फिर गया था। - सोनी तोमर

- घर पर पढ़ाई के साथ-साथ कोचिंग भी कर रहे थे, पेपर बहुत अच्छा गया था, लेकिन जैसे ही पेपर आउट होने की सूचना प्राप्त हुई, तभी दुख हुआ, सरकार का यह निर्णय सही है। - शरद तोमर

- पेपर बहुत आसान था, इसलिए 130 नंबरों का पेपर हुआ था, पूरी उम्मीद थी कि इस बार पुलिस में भर्ती हो जाएंगे, लेकिन पेपर लीक ने सपना तोड़ दिया था, अब फिर से मेहनत करेंगे। सरकार को इस बार सख्ती से पेपर कराना चाहिए, ताकि इस बार पेपर लीक न हो। - मुकुल तोमर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed