फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The district encourages nutrition plan

जिले में हौसला पोषण आहार योजना शुरू

Thu, 04 Aug 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 04 Aug 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
The district encourages nutrition plan
बुधवार को ब्राह्मण पुट्टी गांव में हौसला पोषण योजना के शुभारंभ पर बच्चे को भोजन देते डीएम ह्दय शंकर तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
बागपत । डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने कहा  जनपद में कुपोषण की रोकथाम के लिए  निर्धारित मानकों के अनुसार गर्म भोजन खिलाया जाएगा। बुधवार को जिलाधिकारी  ने ब्राह्मणपुट्टी  में हौसला पोषण फीडिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उन्होंने गर्भवती महिलाओं को गर्म पका पकाया भोजन और फल भेंट किए। आयरन की गोलियां बांटी। अतिकुपोषित बच्चों को हलवा, मुरमुरा, बिस्कुट एवं फल खिलाया। जिलाधिकारी ने हेल्थ कैंप का निरीक्षण किया। । कैंप में 78 लोगों का इलाज किया। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन


 डीएम ने तीन अति कुपोषित बच्चों को 500-500 ग्राम पराग देसी घी के पैकेट भी उनकी माता को भेंट किए। गांव में आंगनबाड़ी में आठ अतिकुपोषित बच्चे और 14 गर्भवती पंजीकृत हैं। सीडीओ जेपी रस्तोगी ने पुरा महादेव गांव में योजना की शुरूआत की। डीएम ने गंगा खेड़ी गांव में हौसला पोषण योजना शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेकड़ा  के बड़ागांव में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी जेपी रस्तोगी ने हौसला पोषण मिशन के अंतर्गत योजना का शुभारंभ किया।  आयरन की एक एक गोली भी खिलाई। साथ ही अति कुपोषित बच्चो को मीठी दलिया, हलुआ खिलाने के साथ ही गर्भवती महिलाओं और अति कुपोषित बच्चों को फल भी खिलाए। अतिकुपोषित बच्चों को प्रतिदिन 20 ग्राम देसी घी भी खिलाने की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है तथा गर्भवती महिलाओं को तीन दिन लगातार दही भी खिलाई जाएगी। 

चांदीनगर। रटौल गाव में पोषण योजना का शुभारंभ ग्राम प्रधान नसरीन जाकिर और पूर्व जिला पंचायत सदस्य जाकिर ने किया। पांच सेंटरों पर गर्भवती महिलाओं के लिए बने खाने की जांच की।

बड़ौत। बाल विकास विभाग ने कासिमपुर खेड़ी और गोपालपुर खड़ाना गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकत्रियों ने अति कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को हौसला पोषण योजना में  खाद्य पदार्थ बांटे।  कासिमपुर खेड़ी गांव में 64 गर्भवती और 7 अति कुपोषित बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें 47 गर्भवती और 3 अति कुपोषित बच्चों ने भोजन किया। वहीं गोपालपुर खड़ाना गांव में केंद्र पर 15 गर्भवती और तीन अति कुपोषित बच्चे पंजीकृत हैं, इनमें 13 महिलाओं और 3 बच्चों ने भोजन किया। ग्राम प्रधान मीनाक्षी ने महिलाओं को  स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण की जानकारी दी।

बिनौली ब्लॉक के सिरसली, बिनौली, जिवाना, माल-माजरा, रंछाड़ समेत ब्लॉक के गांवों में हौसला पोषण योजना का शुभारंभ किया और अति कुपोषित बच्चों को खाना खिलाया।सिरसली के प्रधान राजू तोमर, जिवाना में प्रधान आदित्य सोलंकी, माल माजरा में प्रधान शैलेंद्र ठाकुर, रंछाड़ में प्रधान देवेंद्र आदि रहे।

दोघट।  हौसला पोषण आहार योजना का चौगामा क्षेत्र के गांवों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुभारंभ किया । निरपुड़ा में ग्राम प्रधान मुनेश देवी, तवेला गढ़ी में ग्राम प्रधान राजीव कुमार, भड़ल में ग्राम प्रधान देवेंद्र राणा, पुसार में ग्राम प्रधान प्रमोद , मौजिजाबाद नांगल में चौधरी राजेंद्र सिंह, सूजती में ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह, मुलसम में  प्रधान कृष्णपाल, बोपुरा प्रधान इमराना, झूंडपुर में प्रधान संजीव देसवाल, बामनौली में  प्रधान विरेश तोमर ने केंद्रों पर शुभारंभ किया।
इसमें  बच्चों को हलवा दिया। गभर्वती को केला, ताहरी और दही बाटी। निरपुड़ा गांव में प्रधान मुनेश े बताया गांव में 119 गर्भवती महिलाएं, 30 कुपोषित और 15 पोषित बच्चे हैं।  इसमें जगपाल, शाकिर, सलेख चंद, इंद्रपाल, राज कुमार, निश्चय, नोडल अधिकारी राजेंद्र सिंह  रहे।


दाहा। बरनावा गांव में प्रधान जरीफ ने गर्भवती को गर्भ भोजन और फल बांटे। एडीओ भूपेंद्र, आंगनबाड़ी शकुंतला, हेम लता, मंजू , राजेश, विनोद, मनीषा, अहसान, फारूख, हनीफ, मुखिया गुलजाल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed