फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The dilapidated bridge of Krishna and Hindon will improve with 2.68 crores

कृष्णा व हिंडन नदी पर जर्जर पुलों की 2 करोड़ 68 लाख से सुधरेगी हालत

Fri, 11 Nov 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated bridge of Krishna and Hindon will improve with 2.68 crores
पीडब्ल्यूडी की ओर से बड़ौत-मेरठ मार्ग स्थित हिडन पुल पर लगा चेतवानी बोर्ड - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले में कृष्णा व हिंडन नदी के तीन जर्जर घोषित पुलों की दो करोड़ 68 लाख रुपये खर्च करके हालत सुधारी जाएगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव पास होने के बाद हिंडन व कृष्णा नदी के तीनों पुलों को विशेष मरम्मत कराकर दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कृष्णा व हिंडन नदी पर तीन पुल बने हुए हैं। जिसमें दो पुल मेरठ-बड़ौत मार्ग पर कृष्णा व हिंडन नदी के ऊपर हैं। वहीं, तीसरा पुल पुरा गांव के समीप हिडन नदी पर है। यह बागपत जनपद को मेरठ से जोड़ते हैं और जिले के हजारों लोग रोजाना इन तीनों पुलों से आवागमन करते हैं। कुछ दिन पहले गुजरात के मोरबी में पुल टूटने से हादसा होने के बाद प्रदेश सरकार के आदेश पर सेतु निगम व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण कर तीनों पुलों को जर्जर घोषित कर दिया था। साथ ही मेरठ-बागपत मार्ग पर हिंडन व कृष्णा नदी पर बने दोनों पुलों पर चेतावनी बोर्ड भी लगा दिए गए थे। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने तीनों पुलों की मरम्मत के लिए दो करोड़ 68 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा।
विज्ञापन

तीनों पुलों का अलग-अलग बजट
पीडब्ल्यूडी की तरफ से तैयार किए गए प्रस्ताव में मेरठ-बड़ौत मार्ग स्थित हिंडन पुल पर एक करोड़ 47 लाख रुपये, कृष्णा नदी के पुल पर 65 लाख रुपये व पुरा गांव स्थित हिंडन नदी के पुल पर 56 लाख रुपये से विशेष मरम्मत कराने का प्रस्ताव तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेतु निगम व पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम द्वारा जर्जर घोषित किए गए तीनों पुलों पर करीब दो करोड़ 68 लाख रुपये खर्च कर विशेष मरम्मत कराने का प्रस्ताव बनाया गया है। शासन से बजट जारी होते ही विशेष मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा। मरम्मत कार्य शुरू होने तक आवागमन करने वाले लोग सावधानी बरतें।-अतुल कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed