फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The Dera chief was taken to Sunaria jail under police protection

Baghpat News: डेरा प्रमुख को पुलिस सुरक्षा में ले जाया गया सुनरिया जेल

Thu, 05 Sep 2024 04:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 05 Sep 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
The Dera chief was taken to Sunaria jail under police protection
बिनौली(बागपत)। डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम की 21 दिन की फरलो का समय पूरा होने पर उसे कड़ी पुलिस सुरक्षा में रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया गया। वह रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म और हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है।
विज्ञापन

डेरा प्रमुख रोहतक की सुनारिया जेल से बीती 13 अगस्त को सातवीं बार 21 दिनों की फरलो पर बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में आया था। आश्रम में वह अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के लोगों के साथ रहा। बता दें कि इससे पहले डेरा प्रमुख 17 जून 2022 को 30 दिन, 15 अक्टूबर 2022 को 40 दिन, 21 जनवरी 2023 को 40 दिन, 20 जुलाई 2023 को 30 दिन, 21 नवंबर 2023 को 21 दिन, 19 जनवरी 2024 को 50 दिन और इस बार वह 13 अगस्त को 21 दिनों की फरलो लेकर बरनावा के आश्रम में आकर रहा। फरलो का समय पूरा होने पर बुधवार को डेरा प्रमुख को सुनरिया जेल ले जाने के लिए आश्रम बरनावा पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। उसे सुनारिया जेल ले जाने के लिए हरियाणा पुलिस, इंस्पेक्टर बिनौली बरनावा आश्रम पहुंचे। यहां से दोपहर करीब 3 बजकर 5 मिनट पर पुलिस सुरक्षा में उसका चार लग्जरी गाड़ियों का काफिला जिनमें सभी गाड़ी सफेद रंग की आश्रम के अंदर से निकल कर बड़ौत की ओर से सुनरिया जेल जाने के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed