फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The demands include providing 24-hour electricity to factories and developing industrial zones.

Baghpat News: फैक्टरियों के लिए 24 घंटे बिजली देने, औद्योगिक क्षेेत्र विकसित करने की मांग

Sun, 11 Jan 2026 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The demands include providing 24-hour electricity to factories and developing industrial zones.
-उद्यमियों ने सड़कों पर खड़े वाहनों को हटाने, पानी की टंकी चालू कराने का मुद्दा भी उठाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने फैक्टरियों को 24 घंटे बिजली देने और नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बिजली पर्याप्त मात्रा में नहीं आने के कारण उद्यमियों को परेशानी होती है। समस्या का समाधान कराया जाए।
बैठक में डीएम अस्मिता लाल ने उद्यमियों की समस्या को सुना। निवेश मित्र योजना की समीक्षा की गई, जिसमें 2417 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 2112 आवेदन स्वीकृत, 162 आवेदन निरस्त किए गए। निरस्त आवेदनों का कारण पूछा तो अधिकारी सही से जवाब नहीं दे सके। डीएम ने उद्योग स्थापित करने वाले निवेशकों को किसी भी प्रकार की एनओसी, अनुमति व विभागीय प्रक्रिया में परेशान करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कों पर भारी वाहनों को खड़ा करने की समस्या रखी, कहा कि शिकायत करने के बाद भी वाहनों को नहीं हटाया जाता है। इससे उद्यमियों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

डीएम ने एआरटीओ एवं पुलिस को ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर चालान करने के निर्देश दिए। उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में पानी की टंकी को चालू कराए जाने की मांग की ताकि उन्हें पानी के लिए किसी भी तरह की परेशानी हो। जल निगम ने बताया कि टंकी चालू करने के लिए प्रस्ताव कानपुर भेजा है और जल्द ही प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार करने और सरकारी भूमि को चिह्नित करने की मांग की, जिससे यहां अधिक संख्या में फैक्टरी लगाई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि उद्यमियों की जो भी समस्या हो, उनका समय से निस्तारण किया जाए और इसमें लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान उपायुक्त उद्योग अर्चना तिवारी, डीसीजीएसटी आरपी चौरसिया, एआईजी स्टांप शची कुमारी, अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed